जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामकिशन का समर्थन, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण भी हुए शामिल

Uncategorized

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 30 जून 2026

दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्थाओं के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को मंगलवार को 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक तथा राजस्थान की शान पंडित रामकिशन ने अपना पूर्ण समर्थन दिया।

पंडित रामकिशन अपने पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार के साथ जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों, बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन प्रदान किया।

इस अवसर पर पंडित रामकिशन ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, सौरभ दास, विजय दहिया, दीपक बालियान सहित अन्य साथियों से भी चर्चा की।

मंगलवार को आंदोलन का दसवां दिन रहा। इस दौरान देश के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण भी जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन में शामिल होकर देशभर के कॉकरोचों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सोमवार को सीपीआई(एम) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *