
भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने
शुदमहादेव मेला 2026 जम्मू कश्मीर 28 ,29 और 30 जून मेले में पहुंच कर बताया की स्वर्गीय प्रो भीम सिंह जी इस स्थान पर राष्ट्रीय एकता का तीन दिवसीय कैंप लगाया करते थे! भारत के कोने कोने से नेता आते थे रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाते रहते थे सभी ने याद किया स्वर्गीय प्रो भीम सिंह द्वारा मेले में अपना योगदान किस प्रकार दिया मेले में गुंडागर्दी खुलेआम होती थी चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो या अन्य प्रो भीम सिंह जी की बदौलत आज मेले में बहन -बेटियां आराम से घूम सकती हैं

यह बताया वहां के रहने वालों ने भगवान शिव ने जिस त्रिशूल से रक्षा का वध किया था वह विशाल त्रिशूल आज भी वहां मौजूद है राजीव जोली खोसला ने दो दिन मेले में घूम कर भीम ब्रिगेड ट्रस्ट द्वारा बनाई गई 12 गरम दल क्रांतिकारी की तस्वीर वाली घड़ी दी जिसमें शुदमहादेव मंदिर के मैनेजर साहब अशोक कुमार शर्मा , मेला ऑफिसर , क्षेत्र के पटवारी शिवलाल जी, सदियों से बेहतरीन लंगर चलने वाले यशपाल शर्मा जी, गौरीकुंड के ट्रस्टी सोमराज गोस्वामी सरपंच ,शुदमहादेव मेला के प्रबंधक खेमराज जी और इंस्पेक्टर कुलवंत जी ,शुदमहादेव मंदिर के सामने वर्षों से चला रहे लंगर के मुखिया स्वामी विजय पाराशर जी को दी !

स्वामी जी ने कहा प्रो भीम सिंह जी जब भी मिले में आते थे तो मेले में चार चांद लग जाते थे और वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते थे! खोसला ने कहा हकीकत में काफी खूबसूरत सनातनियों का स्थान है आप भी एक बार जरूर आए मैं धन्यवाद करता हूं क्षेत्र के विधायक लोगों के पसंदीदा बलवंत सिंह मनकोटिया जी का जिन्होंने शुदमहादेव में काफी प्रगति कराई आने वाले दिनों में शुद्ध महादेव की सड़क और टूरिज्म में काफी फर्क पड़ेगा भक्तों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी सभी ने कहा कि इस बार मेले में सफाई व्यवस्था काफी अच्छी है सफाई कर्मचारी जगह-जगह जाकर पूछ कर अधिक कार्य कर रहे हैं जय बम बम भोले


