स्वम सहायता समूह से महिलाओं को आजीविका के अवसर मिल रहे है :श्रीमती रश्मि सिंह।

Uncategorized

दिल्ली सचिवालय मेँ दक्षिणी दिल्ली के राज्य शहरी आजीविका मिशन (एसयू एलएम)के तहत मानसून मिशन हस्तनिर्मित समानो की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि सिंह (आईएएस ), सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा किया गया।


अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने नारी शक्ति को केंद्र में रखा। उन्होंने दिल्ली के राज्य शहरी आजीविका मिशन ( एसयू एल एम ) के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए और मिशन के अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्हें “परिवर्तन के उत्प्रेरक कहा।
उन्होंने महिला कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दिल्ली सरकार,
दिल्ली शहरी राज्य आजीविका मिशन

के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की क्षमता निर्माण को बढ़ावा देकर महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
दिल्ली शहरी राज्य आजीविका मिशन के राज्य मिशन प्रबंधक शाहजेब यामीन एवं शीलकांत शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में गठित दिल्ली शहरी राज्य आजीविका मिशन टीम ने शून्य से शुरुआत की थी, उस समय दिल्ली में एक भी पंजीकृत स्वयं सहायता समूह नहीं था। टीम के निरंतर प्रयासों से आज 14,000 शहरी गरीब महिलाओं को एन यू एम एल योजना के दायरे में लाया गया है।
उन्होंने बताया कि मिशन का उद्देश्य केवल महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना ही नहीं रहा, बल्कि क्षमता निर्माण, कौशल विकास एवं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी रहा है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि दिल्ली शहरी राज्य आजीविका मिशन मोड में निरंतर कार्य करता रहेगा, ताकि दिल्ली की महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के माध्यम से गरीबी उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *