दिल्ली में” विंग कमांडर सुदेश गुप्ता” कौशल विकास एवं अनुसंधान संस्थान का उ‌द्घाटन।

Uncategorized

नई दिल्ली,:: केयर रेयर इंडिया की एक इकाई विंग कमांडर सुदेश गुप्ता कौशल विकास एवं अनुसंधान संस्थान का आज दिल्ली में विधिवत उद्घाटन किया गया। इस संस्थान का उ‌द्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

उ‌द्घाटन समारोह में संस्था के संरक्षक जटा शंकर चौधरी, आईएएस (सेवानिवृत्त), विंग कमांडर सुदेश गुप्ता, अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मागो,ए वींएसएम,वाईएसएम, एसएम तथा केयर रेयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश कुमार पाल सहित संस्था के अनेक सहयोगी सदस्य कैप्टन वैभव गुप्ता (नेवी), महंत प्रसाद लेक्चर तथा सुश्री उमंग शर्मा एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संस्थान का मुख्य उ‌द्देश्य जरूरतमंद लोगों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है।

इस अवसर पर केयर रेयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश कुमार पाल ने शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक समावेशन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों को उचित अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे अपनी क्षमताओं को पहचानकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।
केयर रेयर इंडिया एक सामाजिक सेवा संस्था है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास, पुनर्वास तथा विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद एवं वंचित समुदायों के उत्थान के लिए कार्यरत है। संस्था का उ‌द्देश्य समाज में समान अवसर, सम्मान, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *