
सूचना एवं पुस्तकालय विज्ञान विभाग के प्रभारी और गांधी भवन दिल्ली विश्वविद्यालय के निदेशक बनने पर प्राध्यापकों ने प्रो केपी सिंह जी को उनके कार्यालय में जाकर बधाई दी। पगड़ी,पटका,संत शिरोमणि गुरु रविदास की माला पहनाकर,महात्मा बुद्ध की छोटी प्रतिमा देकर, मिष्ठान खिलाकर
सभी ने उनका हार्दिक अभिनन्दन किया।बधाई देने वालों में प्रो हंसराज सुमन,प्रो.मनोज कुमार कैन,प्रो.राकेश कुमार,प्रो.सुरेंद्र सोलंकी प्रो.मुकेश बैरवा,प्रो.जय विनोद,डॉ घनश्याम,मास्टर योगेश सिंह और वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार उपस्थित रहे।

आपसी बातचीत में प्रो सिंह ने बताया कि पुस्तकालय विज्ञान विभाग के पुस्तकालय को नया तकनीकी स्वरूप प्रदान करेंगे।इनके विभाग और कार्यालय की खूबसूरती देखते ही बनती है।जब से इन्होंने गांधी भवन का कार्यभार संभाला है तभी से गांधी भवन नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है।इन्होंने बताया कि बहुत जल्दी ही गांधी भवन वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए डिजिटल सोशल मीडिया जर्नलिज्म,नेचुरोपैथी,नेशनलिज्म और स्पिरिचुअलिटी विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स आरंभ करने जा रहा है।जिसकी अनुमति गांधी भवन की मैनेजिंग कमेटी से मिल चुकी है।इनके अतिथि सत्कार ने सभी को अभिभूत कर दिया।

