सिंटेक्स ने लॉन्च किया भारत में पहली बार 50 साल की वारंटी वाला एटर्नी (Eterno) वॉटर टैंक

Uncategorized

Sinte SAAF. SAFE. S

दिल्ली, 26 अगस्त 2026: वाटर स्टोरेज सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक सिंटेक्स ने आज सिंटेक्स एटों (Eterno) को लॉन्च किया। यह बेहतर मजबूती, स्वच्छता और लंबे समय तक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया अगली पीढ़ी का वॉटर टैंक है। इंडस्ट्री में पहली बार 50 साल की वारंटी जो भारत में अपनी तरह की एकमात्र वारंटी है, सिंटेक्स एटों भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विश्वसनीयता, सुरक्षा और निश्चिंतता का एक नया मानक स्थापित करता है।

100% फूड-ग्रेड वर्जिन प्लास्टिक से बना सिंटेक्स एटों पानी का सुरक्षित और स्वच्छ स्टोरेज़ सुनिश्चित करता है। यह संदूषण या पानी में हानिकारक रसायनों के घुलने के जोखिम से पूरी तरह मुक्त है। भारत की विभिन्न जलवायविक स्थितियों में भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए बना यह टैंक वातावरण की कठोर स्थितियों और लंबे समय तक धूप में रहने के बावजूद टिकाऊ बना रहता है। इसलिए इसका घरों, व्यावसायिक परिसरों और संस्थानों में हर जगह उपयोग किया जा सकता है।

सिंटेक्स एटर्नी की सबसे बड़ी खूबी इसकी एक्टिव सिल्वर टेक्नोलॉजी है, जो सूक्ष्म जीवों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। यह तकनीक शैवाल, फंगस, बैक्टीरिया और वायरस की वृद्धि रोकती है, जिससे टैंक का पानी रोजमर्रा के उपयोग के लिए अधिक स्वच्छ और सुरक्षित बना रहता है। इसमें यूवी-प्रोटेक्टेड थ्रेडेड लिड दिया गया है, जो स्वच्छता को और बेहतर बनाता है और धूप से सीधा संपर्क सीमित करता है और बाहरी संदूषण से बचाता है।

कठोर वैश्विक मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया सिंटेक्स एटों आरओएचएस (ROHS) यूरोपीयन मानकों पर भी खरा उतरता है और एनएसएफ (NSF) प्रमाणित (NSF 61 एवं NSF 372) है। इस बात का ध्यान रखा गया है कि टैंक लेड से मुक्त हो और स्टोर कर रखे गए पानी में हानिकारक रसायनों का रिसाव न हो।

सिंटेक्स एटों की अपनी असाधारण रूप से लंबी आयु के पीछे कई महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग सुधार उत्तरदायी हैं। विशेष रूप से विकसित पॉलिमर फॉर्मुलेशन (polymer formulation) लंबे समय तक बाहरी वातावरण और UV किरणों के संपर्क में रहने के बावजूद टैंक की मजबूती बनाए रखता है। इसके अलावा, इसकी हैवी-ड्यूटी संरचना यही क्षमता रखने वाले पारंपरिक टैंकों की तुलना में लगभग 1.5 गुना अधिक भारी है। उदाहरण के लिए, 1000 लीटर क्षमता वाले टैंक का वजन लगभग 33 किलोग्राम होता है। इससे टैंक की संरचनात्मक मजबूती, चोट-प्रतिरोधक क्षमता और लंबे समय तक जीवनकाल बेहतर होता है। इन सभी तकनीकी खूबियों के बल पर सिंटेक्स अपनी श्रेणी में नया मानक स्थापित करने वाली 50 साल की वारंटी देता है।

एटर्नी के साथ सिंटेक्स उन्नत स्मृच्छता, वैश्विक प्रमाणन, मजबूती और लंबी अवधि की गारंटी से वाटर स्टोरेज श्रेणी में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करता है।

इस अवसर पर यशोवर्धन अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सिंटेक्स एंड वेलस्पन बीएपीएल लिमिटेड, ने कहा: “सिंटेक्स एटों हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। भारत में भविष्य को ध्यान में रखकर यह वॉटर स्टोरेज सॉल्यूशन विकसित किया गया। सिंटेक्स में हमारा हमेशा से विश्वास रहा है कि सच्चा नवाचार ऐसे उत्पाद तैयार करना है, जो लंबे समय तक मूल्य, सुरक्षा और भरोसा प्रदान करे। एटों इसी सोच के साथ बनाया गया है। इसमें बेहतर स्वच्छता के लिए उन्नत

Sintex SAAF. SAFE. SAHI.

एक्टिव सिल्वर टेक्‌नोलॉजी और मजबूत, हैवी-ड्यूटी डिज़ाइन का संयोजन, जो बेजोड़ टिकाऊपन सुनिश्चित करता है।” “50 साल की वारंटी अपने उत्पाद की गुणवत्ता और प्रदर्शन को लेकर हमारे भरोसे तथा इंडस्ट्री के मानकों उठाने की हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। पानी की सुरक्षा और स्थिरता का महत्व बढ़ता जा रहा है बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सिंटेक्स एटों भरोसेमंद, स्मृच्छ और लंबे समय तक चलने वाला प्रदान करता है, जिस पर उपभोक्ता आने वाली पीढ़ियों तक भरोसा कर सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *