शहनाज हुसैन के ब्यूटी प्रोडेक्ट का जलवा बरकरार,IITF में पहुंची उनके ऑटोग्राफ के लिए उमड़ी भीड़

Uncategorized

नई दिल्ली: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में शहनाज हुसैन का स्टॉल सबसे बड़ा आकर्षण बन गया। ब्यूटी क्वीन से मिलने, उनका ऑटोग्राफ लेने और उनसे बात करने के लिए फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा हो गया।

खास आकर्षण रहा शहनाज हुसैन ब्यूटी पेजेंट का भारत मंडपम के हॉल नंबर 14GF, स्टॉल नंबर 14G-03-A पर आना, उन्होंने वहाँ भारी तादाद में मैडम से मिलने वालों ने काफ़ी देर तक उनका इंतजार किया, वहीं उनके आने से लोगों ने उनसे बालो की सुंदरता, मौसम के साथ कैसे मेकअप करें आदि सवाल पूछे जिनका शहनवाज हुसैन ने खुशी खुशी उनका जवाब देकर कुछ टिप्स भी दी।

इस मौके पर ब्रांड के 7-स्टेप फेशियल किट्स भी लॉन्च किए गए, जो प्रोफेशनल स्किनकेयर का एक नया अनुभव देंगे। इसके साथ ही विजिटर्स को ट्रेड फेयर में सभी प्रोडक्ट्स पर 25% तक की छूट का ऑफर भी मिला।

शहनाज हुसैन ने बिना किसी पारंपरिक विज्ञापन के एक ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड बनाया। उन्होंने भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक विरासत को दुनिया भर में पहचान दिलाई। जड़ी-बूटियों की चिकित्सीय शक्ति, नवाचार और दृढ़ विश्वास के दम पर उन्होंने ब्यूटी को वेलनेस के जरिए नई परिभाषा दी।
उनकी उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिला। न्यूयॉर्क की सक्सेस मैगजीन ने उन्हें ‘वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट वुमन एंटरप्रेन्योर अवार्ड’ दिया, जो 105 साल में किसी महिला को मिलने वाला पहला ऐसा सम्मान था। बिना विज्ञापन के ग्लोबल ब्रांड बनाने की उनकी अनोखी यात्रा हार्वर्ड में भी पढ़ाई जाती है। उनकी विरासत आज भी दुनियाभर के उद्यमियों को प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *