कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी की किताब ने तोड़े बिक्री के कई रिकॉर्ड! 2 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकी! करोडों की हो रही है कमाई?बनाए 5 रिकॉर्ड

Uncategorized

राहुल-प्रियंका के कहने पर लिखी किताब

खास बात : रिलीज के दिन (10नवंबर ) महज 10 मिनट के भीतर 15,000 से अधिक कॉपियां!

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: A जर्नी ऑफ लव ने एक साथ पांच रिकॉर्ड बनाए हैं!

किताब के प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने सोमवार को बुक लॉन्चिंग के अवसर पर बताया कि, “10 नवंबर 2026 को रिलीज हुई इस किताब की एक हफ्ते से भी कम समय में 2 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं” ताज़ा आंकड़ों की प्रतीक्षा है !

हार्पर कॉलिन्स इंडिया के CEO अनंत पद्मनाभन ने बुक लॉन्चिंग के अवसर पर कहा कि सोनिया गांधी की इस किताब ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं!

उन्होंने इसे सबसे तेजी से बिकने वाली किताब, नॉन-फिक्शन की सबसे तेजी से बिकने वाली पुस्तक और सबसे तेजी से बिकने वाला संस्मरण बताया!

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की किताब, ‘बिलॉन्गिंग – A जर्नी ऑफ लव’ ने कई रिकॉर्ड तोड़े: सबसे तेजी से बिकने वाली किताब, सबसे तेजी से बिकने वाली पहली किताब, सबसे तेजी से बिकने वाली नॉन-फिक्शन किताब और सबसे तेजी से बिकने वाली मेमोरियर बताया!

उन्होंने कहा कि एक हफ्ते से भी कम समय में 2,00,000 से ज्यादा कॉपी बिकी हैं!

अपनी किताब को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स पर सोनिया गांधी ने खुशी जाहिर की!

उन्होंने कहा कि पाठकों की प्रतिक्रिया उनके लिए अप्रत्याशित और बेहद शानदार रही है!

सोनिया गांधी ने कहा कि किताब खरीदने वाले पाठकों, अपनी प्रतिक्रियाएं देने वाले लोगों और यहां तक कि, आलोचकों ने भी जिस तरह का प्यार और जुड़ाव दिखाया है, उससे वह बेहद खुश हैं!

सोनिया गांधी ने कहा कि उनके दोस्त लंबे समय से उनसे अपनी जिंदगी की कहानी लिखने के लिए कहते रहे थे!

हालांकि, शुरुआत में वह अपने भीतर की भावनाओं को सार्वजनिक करने को लेकर हिचकिचा रही थीं!

बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के समझाने पर उन्होंने किताब लिखने का फैसला किया!

सोनिया गांधी ने कहा, “शुरुआत में यह मुश्किल था, लेकिन एक बार जब मैंने लिखना शुरू किया तो जैसे बांध टूट गया”!

किताब लिखने की वजह बताते हुए सोनिया गांधी ने अपने परिवार को लेकर कही गई बातों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके परिवार, सास, पति, बेटे और बेटी के बारे में बहुत कुछ कहा गया है!

इनमें से ज्यादातर बातें झूठी कहानियों पर आधारित थीं और कई टिप्पणियां तकलीफ पहुंचाने वाली थीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *