
दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ‘डायमंड जुबली’ के उपलक्ष्य में, एक विशेष ‘विरासत सांस्कृतिक कार्यक्रम’ का आयोजन हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक प्रदर्शन कलाओं का बेहतरीन संगम देखने को मिला। ओशिन भाटिया की सूफी धुनों से मंच जीवंत हो उठा । इसके बाद कथक, भवाई, घूमर, ढोलचोलम, भांगड़ा ने इस पूरी प्रस्तुति को सभी के लिए अनोखा और यादगार बना दिया।
इस अवसर पर संयोजक और राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्रो. रेखा सक्सेना, सह-संयोजक प्रो. बिपिन तिवारी, डॉ. अनूप लाथर, प्रो. रजनी अब्बी, प्रो. के. रत्नाबली, डॉ. के महेश – आईएएस सचिव (कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग) दिल्ली सरकार और प्रबंध निदेशक दिल्ली खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड, प्रो. गीता भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

