आकाश ने एनएसपी, नई दिल्ली में लॉन्च किया नया इन्विक्टस कैंपस।
10 क्लासरूम और 375 छात्रों की क्षमता वाले इस नए एनएसपी कैंपस का लक्ष्य कक्षा 8वीं से 12वीं के छात्रों […]
10 क्लासरूम और 375 छात्रों की क्षमता वाले इस नए एनएसपी कैंपस का लक्ष्य कक्षा 8वीं से 12वीं के छात्रों […]
नई दिल्ली, 07 मई 2026 शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं सर्वांगीण विकास के गौरवपूर्ण उत्सव के रूप में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने आज अपने अटल आदर्श विद्यालयों एवं नवयुग स्कूलों के 55 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 की सीबीएसई माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, एनडीसीसी फेज-II, पालिका केंद्र, नई दिल्ली में एनडीएमसी अध्यक्ष श्री केशव चंद्रा एवं परिषद सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया। विशिष्ट विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं में कुल तथा विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। पालिका परिषद अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं ₹10,000 की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पालिका परिषद अध्यक्ष – श्री केशव चंद्रा ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा युवा प्रतिभाओं की सफलता में शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वास्तविक सफलता समर्पण, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम से प्राप्त होती है। ज्ञानार्जन की दिशा में निरंतर प्रयास के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। एनडीएमसी विद्यालयों की उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री केशव चंद्र ने गर्वपूर्वक बताया कि इस वर्ष एनडीएमसी के अटल आदर्श विद्यालयों ने कक्षा 10वीं की सीबीएसई परीक्षाओं में 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया, जिसे उन्होंने संस्था के लिए अत्यंत गर्व का विषय बताया। पालिका परिषद के अध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि एनडीएमसी ने अपने शैक्षणिक संस्थानों के विद्यालयी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए एक समर्पित इंजीनियरिंग विंग की स्थापना की है। यह नवगठित विंग सभी विद्यालयों का व्यापक सर्वेक्षण करेगा, आधारभूत संरचना की कमियों की पहचान करेगा तथा शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन से परामर्श कर प्रत्येक विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार समयबद्ध सुधार और उन्नति सुनिश्चित करेगा। कक्षा 10वीं के सात टॉपर्स
अलोक गौड़ :वरिष्ठ लेखक, सम्पादक। आलोक गौड़नई दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा संकट यह नहीं है कि सत्ता निरंकुश
जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई, महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज़ होने के बाद से
नियमों के अनुरूप (कंप्लायंस-रेडी) समाधान हर समय, हर जगह उपयोगकर्ताओं, डेटा और उपकरणों के लिए मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करेगा
स्तम्भ कार-आलोक गौड़, वरिष्ठ सम्पादक,, आलोक गौड़नई दिल्ली। कांग्रेस व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अब यह
बंसी लाल के साथ कुलवंत कौर की रिपोर्ट :- ‘फ़िल्म ‘घोस्ट मेटल ‘-जरूरी नहीं सभी फ़ूड डिलीवरी करने वाले, असमाजिक
बंसी लाल के साथ कुलवंत कौर की रिपोर्ट :- WFADS एशियन चैंपियनशिप कप 2026 के साथ भारत में डांस एवं
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के खास मौके पर
रितेश विलासराव देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने 1 मई को रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार असर दिखाया