नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

Uncategorized

नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ से सामने आया रवि दुबे का लक्ष्मण अवतार, नए पोस्टर में दिखी वीरता और साहस की झलक

नए पोस्टर में रवि दुबे लक्ष्मण के दमदार योद्धा वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का साहस, वीरता और उनके प्रति अटूट भक्ति साफ देखने को मिल रही है।

नमित मल्होत्रा की रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का सोलो कैरेक्टर पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। इस पोस्टर के साथ दर्शकों को महागाथा के सबसे सम्मानित पात्रों में से एक के रूप में एक्टर का कभी न देखा जाने वाला अवतार देखने मिलने वाला है।

रवि दुबे इस पोस्टर में एक वीर योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उन्होंने हाथ में धनुष-बाण थामा है, जबकि चेहरे पर साहस, पक्का इरादा और लड़ने के लिए तैयार रहने वाला जोश साफ नजर आ रहा है। पोस्टर में इस माहौल को महसूस किया जा सकता है जो रणबीर कपूर के बतौर राम के रूप में सामने आए पोस्टर में देखने मिला था। राम और लक्ष्मण भाई हैं और पोस्टर में भी उनके इस रिश्ते को महसूस किए जाने वाले जुड़ाव को भी देखा जा सकता है।

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में पेश करते हुए उनका एक दमदार पोस्टर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,

“एक समर्पित भाई।
एक निडर योद्धा।
राम की ढाल।”

रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में।”

https://www.instagram.com/p/DfO4B6xxm6_/?psln=eHE2dDFta2k2bzA=

रामायणम् में लक्ष्मण के किरदार की अपनी खास जगह है। लक्ष्मण को हमेशा से अपने भाई के लिए प्यार, सम्मान, समर्पण और उनकी निडरता के लिए बेहद पसंद किया गया है। ऐसे में अब इस सोलो कैरेक्टर रिवील के साथ मेकर्स ने दर्शकों को रवि दुबे द्वारा निभाए गए मशहूर योद्धा के किरदार की झलक दी है।

फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में कदम रखने के बारे में बात करते हुए रवि दुबे कहते हैं, “लक्ष्मण का किरदार निभाना एक ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। वह ताकत, साहस, भक्ति और निस्वार्थ भावना का अनोखा मेल हैं। भगवान राम के प्रति उनका अटूट प्रेम और उनके आदर्शों के लिए समर्पण हमेशा से मुझे प्रेरित करता रहा है। ऐसे पूजनीय किरदार को पर्दे पर निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है, साथ ही यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस किरदार को निभाने में हमारी सच्चाई और भावनाओं को महसूस कर पाएंगे।”

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

दुनिया भर में 5 नवंबर के दिन रिलीज़ होने में बस 3 दिन दूर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायणम् दुनिया भर में मौजूद दर्शकों के बीच फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने लिए उत्साह को एक अलग लेवल पर पहुंचा चुकी है।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज़ किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *