होम सेंटर का टेबल’ डेक्ड फॉर दिवाली’ के जश्न का समापन, शैफ़ रणबीर बरार रहें उपस्थित।

Uncategorized

नई दिल्ली: भारत की सबसे पसंदीदा होम डेस्टिनेशन, होम सेंटर ने अपने बहुप्रतीक्षित त्योहारी अनुभव ‘द ग्रेट इंडियन दिवाली गोरमे टेबल’ का यादगार समापन 31 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के टैगोर गार्डन स्थित पैसिफिक मॉल में आयोजित भव्य फिनाले के साथ किया। सुप्रसिद्ध शेफ रणवीर बरार की उपस्थिति वाला यह आयोजन उस सफल त्योहारी सफ़र का समापन था, जिसने मुंबई, नोएडा और दिल्ली के ग्राहकों को आनंदित किया। इसके साथ ही इसमें होम सेंटर के नवीनतम दिवाली कलेक्शन को प्रदर्शित किया गया और उपभोक्ताओं को अपने घरों में सुंदर और यादगार उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया।

होम सेंटर के ‘डेक्ड फॉर दिवाली’ अभियान का हिस्सा रहे इस कार्यक्रम को पूरे त्योहारी मौसम में ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसमें दिवाली की सजावट, खूबसूरती से सजी खाने की मेज, खाना बनाने के नए विचार और मेहमानों की मेज़बानी के तरीके देखने को मिले। यह उन लोगों को खास तौर पर पसंद आया, जो दिवाली पर अपने घरों को सजाना और परिवार व दोस्तों के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं।

पैसिफिक मॉल में आयोजित यह समापन समारोह उन ग्राहकों के प्रति आभार जताने का भी मौका था, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम में कमल के फूल से प्रेरित एक खास खाने की मेज सजाई गई थी। कमल समृ‌द्धि का प्रतीक है और यह सजावट दिवाली की भावना को भी दर्शाती थी।
होम सेंटर के नए दिवाली संग्रह को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। लोगों ने इस संग्रह की सजावट, घर के कपड़ों, खाने की मेज से जुड़ी चीज़ों और फर्नीचर को पसंद किया।


‘द ग्रेट इंडियन दिवाली गोरमेट टेबल’ सिर्फ उत्पादों को दिखाने तक सीमित नहीं था। इसका उ‌द्देश्य लोगों को साथ लाना और खाने, बातचीत व पारिवारिक परंपराओं के ज़रिए खूबसूरत यादें बनाने की खुशी को बढ़ावा देना था।

इस त्योहारी मौसम की सफलता पर होम सेंटर इंडिया की सीईओ जयंती गांगुली ने कहा: “द ग्रेट इंडियन दिवाली गोरमेट टेबल और हमारे ‘डेक्ड फॉर दिवाली’ संग्रह को इस साल ग्राहकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश हैं। अलग-अलग शहरों में हमने देखा कि लोग अपने घरों को प्यार और देखभाल से सजाने के विचार से जुड़ रहे थे। वे अपने घरों को उसी तरह खास बनाना चाहते थे, जिस तरह वे त्योहार मनाते हैं।
शैफ़ रणवीर बरार ने कहा यह देखकर खास खुशी हुई कि ग्राहकों ने यहां दिवाली संग्रह को पसंद किया और घर की सजावट, खाने की मेज और मेहमानों की मैज़बानी के लिए इससे प्रेरणा ली। ‘द ग्रेट इंडियन दिवाली गोरमेट टेबल’ का उ‌द्देश्य भी यही था। हमें खुशी है कि इतने सारे लोग इस अनुभव का हिस्सा बने।
‘द ग्रेट इंडियन दिवाली गोरमेट टेबल’ के ज़रिए होम सेंटर ने खाने से जुड़े नए विचारों, दिवाली की सजावट और ग्राहकों से जुड़ने के अवसरों को कई शहरों में एक साथ लाया। उन्होंने कहा इस पहल के ज़रिए लोगों को मेहमानों की मेज़बानी करने और त्योहार को खास बनाने के नए तरीके मिले। पैसिफिक मॉल, टैगोर गार्डन में आयोजित समापन समारोह इस सफल अभियान का आखिरी कार्यक्रम था। इसने होम सेंटर के दिवाली संग्रह को दिखाने के साथ-साथ उन ग्राहकों के साथ ब्रांड के रिश्ते को भी मज़बूत किया, जो इसे अपने त्योहारों का हिस्सा बनाते हैं।इसमें 1000 से ज्यादा वैराइटी खरीदारों के आकर्षक का केंद्र भी है।

‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *