शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर 22 मार्च को होगा विशेष कार्यक्रम

Uncategorized

नई दिल्ली। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 22 मार्च को कटयाल मंदिर नियर पुलिस स्टेशन तिलक नगर नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की घोषणा नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा तथा शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह आष्ट ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर बलबीर सिंह, राजदेव सिंह खुरमी, हरजीत कौर टक्कर, हरविंदर सिंह सोखी, अरविंदर कौर, श्रीमती रेखा खुरमी, हरमीत सिंह, श्रीमती उमा जोशी,बबली शर्मा, सरदार अमरजीत सिंह, उमा शर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा और इंद्रजीत सिंह आष्ट ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही देश के क्रांतिकारियों को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देने की मांग भी कार्यक्रम के माध्यम से उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे और उनका बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को क्रांतिकारियों के आदर्शों से जोड़ना और उनके बलिदान को याद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *