
अनुभव, संस्कृति और एकता के संदेश के साथ 17वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
मेरा युवा भारत, नई दिल्ली जिला, दिल्ली राज्य (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में गृह मंत्रालय के सहयोग से आनंद आश्रम, बक्करवाला, नांगलोई में दिनांक 15.11.2025 को 17वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया।
झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आए आदिवासी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रदर्शन किया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र चंदोलिया, माननीय सांसद, उत्तर-पश्चिम दिल्ली रहे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. लाल सिंह, क्षेत्रीय निदेशक मेरा युवा भारत अलीपुर दिल्ली ने कार्यक्रम के उद्देश्यों, exposure visits, सीखने-सिखाने की गतिविधियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की महत्ता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में निम्न विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की:
1.श्री रमेश कुमार सोनी, सहायक डायरेक्टर, मेरा युवा भारत,दिल्ली राज्य
2.प्रो. सुमन, प्रोफेसर, राजधनी कॉलेज
3.श्रीमती नीलू ठडानी, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत दक्षिण दिल्ली
4.श्रीमती अंजलि चौधरी, जिला युवा अधिकारी , मेरा युवा भारत दक्षिण पश्चिम दिल्ली
5.श्रीमती अल्का, समाजसेविका
6.श्रीमती रंजीता तिवारी, समाजसेविका
7.अभिनव पांडेय, फ़ाउंडर – सुपर चाइल्ड एजुकेशन
🔶उद्घाटन के पश्चात का पहला सत्र श्री सुधीर कपूर जी प्रिंसिपल(DIET) ने संचालित किया ।
इस सत्र में खेल, समूह गतिविधियों, परिचय अभ्यास और टीम-बिल्डिंग एक्सरसाइज़ के माध्यम से सभी राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच आपसी जुड़ाव, आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना।
