
नई दिल्ली: मिनिमली इन्वेजिव केयर में ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर और रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कंपनी, इन्ट्यूटिव ने भारत में नई जनरेशन का रोबोटिक असिस्टेड सर्जिकल सिस्टम, दा विंची 5 पेश किया।
दा विंची 5 ने दा विंची एक्सआई के अत्यधिक फंक्शनल डिजाईन को आगे बढ़ाते हुए उसमें 150 से अधिक नए फीचर शामिल किए हैं। यह भारत में इंट्यूटिव के दा विंची सिस्टम पोर्टफोलियो में सबसे नई पेशकश है। इस सिस्टम का इस्तेमाल भारत में आज तक दो लाख से अधिक सर्जिकल प्रक्रियाओं में हो चुका है। भारत में दा विंची 5 के आ जाने से भारत में चुनिंदा हॉस्पिटल और प्रोग्राम इस प्लेटफॉर्म पर अपना अनुभव बढ़ा सकेंगे। इससे देश में बढ़ते हुए रोबोटिक सर्जरी समुदाय में जवाबदेही के साथ इसके एडॉप्शन को बढ़ावा मिलेगा।
केयर टीमों को एक यूनिवर्सल यूजर इंटरफेस प्राप्त होता है और टास्क को ऑटोमेट करने के लिए सिस्टम डायनैमिक असिस्टेंस प्रदान करता है।
10,000 गुना ज्यादा कंप्यूटिंग पॉवर और नए सेंसर, सॉफ्टवेयर एवं एडवांस्ड प्रोसेसर के साथ एक इंटेलिजेंट प्लेटफॉर्म ज्यादा कारगर जानकारी प्रदान करता है, जिससे सर्जन्स को मरीजों के लिए अपनी सर्जिकल परफॉर्मेंस को समझने और बेहतर बनाने के लिए ज्यादा उपयोगी डेटा मिलता है।

रोहित महाजन, वाईस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर, भारत, इन्ट्यूटिव ने कहा, “दा विंची 5 की शुरुआत भारत में रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी के विकास की ओर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परिवेश का जैसे-जैसे विकास हो रहा है, वैसे-वैसे ध्यान केवल टेक्नोलॉजी को अपनाने की बजाय इस ओर केंद्रित हो रहा है कि इनोवेशन किस प्रकार लगातार सर्जरी में सुधार ला सकता है, मरीजों को बेहतर नतीजे प्रदान कर सकता है, और हैल्थकेयर डिलीवरी को मजबूत बना सकता है। दा विंची 5 सर्जनों और केयर टीमों को फोर्स फीडबैक जैसी आधुनिक क्षमताओं, बेहतर कंप्यूटिंग पॉवर, इंटीग्रेटेड वर्कपलो और कनेक्टेड लर्निंग द्वारा लगातार बेहतर परफॉर्मेंस और पेशेंट केयर प्रदान करने में मदद करता है।
ईमान जेड्डी, पी.एच.डी, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर, दा विंची प्लेटफॉर्म्स एवं प्रोडक्ट ऑपरेशंस, इन्ट्यूटिव ने कहा, “दा विंची 5 अगली जनरेशन की रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी है, जिसमें एक ही प्लेटफॉर्म मे कई सुविधाये है.
दा विंची 5 को भारत में यूरोलॉजिक, गायनेकोलॉजिक और जनरल सर्जरी, कार्डियेक और थोरेस्कोपिक सर्जरी
जैसी विभिन्न सर्जरी के लिए इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

