ऐतिहासिक 40वीं कैबिनेट बैठक में दिल्ली सोलर एनर्जी पॉलिसी, 2023 के द्वितीय संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

Uncategorized

“वर्षों तक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को यह कहकर डराने का काम किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो ‘मुफ्त बिजली’ बंद कर दी जाएगी। आज मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हुई ऐतिहासिक 40वीं कैबिनेट बैठक में हमने इस झूठ का निर्णायक जवाब दिया है। जिस भाजपा सरकार के बारे में केजरीवाल दावा करते थे कि वह मुफ्त बिजली छीन लेगी, वही भाजपा सरकार आज अगले 25 वर्षों के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था को सुनिश्चित और संस्थागत रूप दे रही है।

दिल्ली सोलर एनर्जी पॉलिसी, 2023 के द्वितीय संशोधन को मंजूरी मिलने से दिल्ली के 2,30,000 उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे वे अपनी बिजली स्वयं पैदा कर सकेंगे और अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेंगे।

केजरीवाल ने ‘मुफ्त बिजली’ का इस्तेमाल राजनीतिक डर फैलाने के लिए किया, जबकि हम इसे दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और परिवारों के सशक्तिकरण का माध्यम बना रहे हैं। यही आम आदमी पार्टी की डर की राजनीति और भाजपा की डिलीवरी की राजनीति के बीच का अंतर है।

यही है मोदी की गारंटी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *