सीएसआर के द्वारा ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल ने भारत में बढ़ाया सामुदायिक प्रभाव

Uncategorized


नई दिल्ली : वैश्विक शिक्षा मंच ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल ने भारत में अपनी सामाजिक दायित्व के तहत पिछले एक वर्ष में बच्चों, शिक्षा, पर्यावरण और सामुदायिक कल्याण से जुड़ी कई पहलें कीं हैं। संगठन के वैश्विक सीएसआर कार्यक्रम ‘मोमेंटम’ के तहत ‘स्थानीय कार्यक्रम, वैश्विक प्रभाव’ की सोच के साथ कर्मचारियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर योगदान दिया। मेक-ए-विश इंडिया के साथ साझेदारी में जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 10 राज्यों के 17 अस्पतालों और देखभाल भागीदारों के माध्यम से गंभीर रूप से बीमार 100 बच्चों की इच्छाएं पूरी करने में सहयोग दिया गया। इनमें 72 बच्चे कैंसर का उपचार करा रहे थे। कई इच्छाएं बच्चों को उपचार के दौरान परिवार और शिक्षा से जुड़े रहने में सहायता करने पर केंद्रित थीं, जिनमें लैपटॉप, फोन और टैबलेट शामिल थे। अन्य इच्छाओं में शतरंज ग्रैंडमास्टर से मुलाकात और डॉक्टर की भूमिका का अनुभव करना शामिल रहा। दिसंबर 2025 में स्नेहसदन के साथ आयोजित क्रिसमस दान अभियान में 216 कर्मचारियों ने भाग लिया और अनाज, दाल व चाय सहित 537 किलोग्राम नोंन पेरिशेबल खाद्य सामग्री एकत्र की। यह सामग्री मुंबई के जरूरतमंद समुदायों के लिए उपलब्ध कराई गई।अक्टूबर 2025 में कनेक्टफॉर के साथ ‘आर्टशाला’ पहल के तहत कर्मचारियों ने एक स्कूल की कई कक्षाओं में रंग-रोगन कर बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया। जून 2026 में लगभग 50 कर्मचारियों ने कनेक्टफॉर के साथ बीच सफाई अभियान में भाग लिया, जिसके लिए ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल की टीम को ‘बेस्ट टीम परफॉरमेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल की चीफ पीपल ऑफिसर जो ग्रेंडॉल ने कहा कि संगठन की बदलाव लाने की प्रतिबद्धता शिक्षा से आगे तक जाती है। उनके अनुसार, सीएसआर और ‘मोमेंटम’ के माध्यम से कर्मचारियों को सामाजिक उद्देश्यों में योगदान देने, सामुदायिक भागीदारों के साथ सहयोग करने और मजबूत समुदाय बनाने के अवसर दिए जा रहे हैं। ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल के अनुसार, ये पहलें सामाजिक कल्याण, समावेशन, शिक्षा और सामुदायिक विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में योगदान देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *