45वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला,दर्शकों के लिए रहेगा आकर्षक, डिजिटल, AI पर खास फोकस।

Uncategorized

नई दिल्ली:अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला इस बार भारत मंडपम में 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. यह लगातार 45वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आइआइटीएफ) में इस बार दर्शकों को डिजिटल इंडिया के साथ AI पर नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। मेले में पहली बार स्टार्टअप के लिए विशेष मंच, देशभर के जिलों के खास उत्पादों का अलग मंडप और बच्चों के लिए गेमिंग व मनोरंजन क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 90 से अधिक खानपान के स्टाल भी होंगे।
ITPO (प्रगति मैदान, भारत मंडपम) में इस बार की सबसे बड़ी खबर है 45वां India International Trade Fair 2026 – 47 साल में पहली बार शेड्यूल बदला है।
IITF 2026 – 13 से 27 नवंबर2026.

  • थीम: ‘विकास और विरासत’
  • 3,500 से ज्यादा प्रदर्शक, देश-विदेश से MSME, स्टार्टअप, एक्सपोर्टर
  • 13 नवंबर को उद्घाटन (शाम 7 बजे), 14-18 नवंबर Business Days, 19-27 नवंबर आम जनता के लिए
  • 1979 के बाद पहली बार 14 नवंबर की जगह 13 को उद्घाटन हो रहा है

1 टिकट की नई दरें (4 साल बाद बढ़ी)

  • सामान्य दिन (19-27 नवंबर): ₹80 से बढ़कर ₹100
  • वीकेंड (शनि-रवि): ₹150 (बच्चे ₹60)
  • बिजनेस डेज (14-18 नवंबर): ₹500 (कोई बदलाव नहीं)
  • टिकट: ITPO पोर्टल, DMRC ऐप से ऑनलाइन। प्रगति मैदान मेट्रो पर काउंटर नहीं मिलेगा

2. बिहार स्पेशल

  • बिहार के 52 उद्यमी भाग लेंगे – भागलपुरी सिल्क, मधुबनी पेंटिंग, जूट शिल्प, खादी

मेला सुबह 10 से शाम 7:30 तक खुलेगा, आम जनता की एंट्री 10 AM – 5:30 PM तक।

भारत मंडपम में 13 नवंबर से शुरू होने जा रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आइआइटीएफ) में इस बार दर्शकों को नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। मेले में पहली बार स्टार्टअप के लिए विशेष मंच, देशभर के जिलों के खास उत्पादों का अलग मंडप और बच्चों के लिए गेमिंग व मनोरंजन क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 90 से अधिक खानपान के स्टाल भी होंगे।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) की ओर से आयोजित 45वें मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 12 देशों की भागीदारी होगी। देश-विदेश के 3500 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों, सेवाओं, तकनीक और कारोबार से जुड़ी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे।

मेला अवधि में ही होगी भारत मंडपम में महावीर कथाः अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के बीच भारत मंडपम में इस बार व्यापार और प्रदर्शनी के साथ भगवान महावीर के जीवन-दर्शन और जैन धर्म की ऐतिहासिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी।
भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) की ओर से आयोजित 45वें मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 12 देशों की भागीदारी होगी। देश-विदेश के 3500 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों, सेवाओं, तकनीक और कारोबार से जुड़ी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे।
महावीर 3.1′ का आयोजन होगा। इसमें संगीत, संवाद, पात्रों और विशेष दृश्य संयोजन के माध्यम से भगवान महावीर के जीवन के अंतिम कालखंड पावापुरी को जीवंत किया जाएगा। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस संगीतमय कथा का वाचन राजीव जैन सीए करेंगे। इस प्रस्तुति का मुख्य आकर्षण वह पावापुरी होगा, जहां भगवान महावीर ने अपना अंतिम चातुर्मास किया।
पावापुरी के तत्कालीन राजा हस्तिपाल की भूमिका मनोज जैन (निगम पार्षद) निभाएंगे, जबकि कुंडग्राम के राजा नंदीवर्धन की भूमिका सुधीर जैन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *