केविनकेयर और एमएमए ने 15वें चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स में इनोवेटर्स को सम्मानित किया

Uncategorized

नई दिल्ली 13 सितंबर 2026: केविनकेयर ने मद्रास मैनेजमेंट एसोसिएशन के सहयोग से भारत के होनहार इनोवेटर्स और उभरते आइडिया-मेकर्स को 15वें चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स 2026 में सम्मानित किया। यह समारोह चेन्नई के आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। समारोह में वोल्वो ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कमल बाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। इस वर्ष पुरस्कारों में ग्रेट आइडियाज श्रेणी की 10 प्रविष्टियों को भी मान्यता दी गई, जिससे ग्रेट आइडियाज और इनोवेशन के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई। इस श्रेणी में शुरुआती चरण के होनहार विचारों को उनकी मौलिकता, समस्या-समाधान की क्षमता और प्रासंगिकता के आधार पर मान्यता दी गई। इस अवसर पर बोलते हुए, सी के रंगनाथन, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, केविनकेयर ने कहा,पिछले 15 वर्षों में चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स की यात्रा ने हमारे इस विश्वास को और मजबूत किया है कि इनोवेशन प्रगति के केंद्र में है और यह कई अलग-अलग रूपों में सामने आ सकता है।
वर्षों से, इन पुरस्कारों ने ऐसे इनोवेटिव विचारों को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए एक मंच प्रदान किया है और उन उद्यमियों को समर्थन दिया है, जिनमें सार्थक प्रभाव पैदा करने की क्षमता है। इस वर्ष ग्रेट आइडियाज श्रेणी को फिर से शुरू करना इसी प्रयास को और मजबूत करता है।
15 वर्षों के इस सफर को पूरा करते हुए हमें गर्व है कि चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स आज भी इनोवेशन को बढ़ावा देने, उद्यमशील प्रतिभाओं को विकसित करने और ऐसा इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। ए आर उन्नीकृष्णन, प्रेसिडेंट, मद्रास मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी अपने विचार साझा किए,एमएमए को गर्व है कि हम एक दशक से अधिक समय से केविनकेयर चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स के साथ साझेदारी कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर इनोवेशन एवं इन्क्लूसिविटी का जश्न मना रहे हैं। इस वर्ष प्राप्त 850 से अधिक नामांकन भारत के इनोवेशन इकोसिस्टम की तेजी से हो रही वृद्धि को रेखांकित करते हैं।
ये पुरस्कार उस उद्यमशील भावना का सम्मान करते हैं, जो हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाती है और अधिक समृद्ध एवं इन्क्लूसिव भविष्य की दिशा में मार्ग प्रशस्त करती है। इनोवेशन श्रेणी में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन यूनिकनेस, समस्या-समाधान की क्षमता, व्यवहार्यता, स्केलेबिलिटी, सोशल इम्पैक्ट और सस्टेनेबिलिटी जैसे मानदंडों के आधार पर एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जूरी द्वारा किया गया।ग्रेट आइडियाज श्रेणी में शामिल प्रविष्टियों का मूल्यांकन उनकी मौलिकता, समस्या की प्रासंगिकता और भविष्य में एक सार्थक समाधान के रूप में विकसित होने की क्षमता के आधार पर किया गया।15वें चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स 2026 में इनोवेशन श्रेणी के तहत तीन अभूतपूर्व उद्यमों, एक स्पेशल जूरी अवार्ड और ग्रेट आइडियाज श्रेणी में 10 होनहार विचारों को सम्मानित किया गया।
इनोवेशन श्रेणी के प्रत्येक विजेता उद्यम को 1 लाख रुपये, एक ट्रॉफी और एक प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही, विजेताओं को मार्केटिंग, फाइनेंस, डिजाइन, पैकेजिंग, आर एंड डी और ह्यूमन रिसोर्सेज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में केविनकेयर की विशेषज्ञता का लाभ उठाने का अवसर भी मिलेगा। स्पेशल जूरी अवार्ड के विजेता को 50,000 रुपये प्रदान किए गए। वहीं, ग्रेट आइडियाज श्रेणी के 10 विजेताओं को उनके मौलिक विचारों, सशक्त सोच और भविष्य की संभावनाओं को मान्यता देते हुए प्रत्येक को 10,000 रुपये प्रदान किए गए।
इनोवेशन श्रेणी के विजेताओं को दिया जाने वाला यह सहयोग उनकी क्षमताओं को मजबूत करने, उनके इनोवेशन को विस्तार देने और उनके विचारों को वास्तविक दुनिया में अधिक प्रभाव पैदा करने वाले समाधानों में बदलने में मदद करने के उद्देश्य से दिया गया है। इस15वें केविनकेयर-एमएमए चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स 2026 के विजेता उद्यम: बायोपायनियर ने एक स्वदेशी, थर्मोस्टेबल ब्रॉड-स्पेक्ट्रम प्रोटीज इनहिबिटर विकसित किया है, जिसका उद्देश्य रक्त, सीरम और प्लाज्मा में मौजूद प्रोटीन बायोमार्कर्स को सुरक्षित रखना है। प्रांटे सॉल्यूशंस ने प्रोफ्लो-यू, एक पोर्टेबल पॉइंट-ऑफ-केयर प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जो लैब के समान प्रदर्शन के साथ किडनी स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख मार्करों को मापने में सक्षम है। ईएफ पॉलिमर एक एग्री-टेक उद्यम है, जिसे कृषि क्षेत्र में पानी की कमी की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। कंपनी ने फलों और अन्य कृषि कचरे को एक बायोडिग्रेडेबल वाटर-रिटेंशन पॉलिमर में बदलने की तकनीक विकसित की है। म्यूजिक टेंपल प्राइवेट लिमिटेड ने गमक बॉक्स के माध्यम से भारतीय संगीत के लिए एक लिखित नॉलेज सिस्टम विकसित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *