सिग्निफाई ने शुरू किया भारत का सबसे बड़ा फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब; अपना प्रीमियम रिटेल फुटप्रिंट बढ़ाया

Uncategorized

• दिल्ली-एनसीआर में 3,000 वर्ग फुट का यह फ्लैगशिप स्टोर स्मार्ट, कनेक्टेड और डिज़ाईन पर आधारित लाइटिंग अनुभव प्रदान करेगा।
• इस नए फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब के साथ सिग्निफाई का रिटेल नेटवर्क देश में 373 स्टोर्स तक पहुँच गया है।

नई दिल्ली, 14 सितंबर 2026: लाइटिंग में ग्लोबल लीडर, सिग्निफाई (यूरोनेक्स्ट: लाइट) ने कीर्ति नगर, दिल्ली में भारत का सबसे बड़ा फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब शुरू किया है। यह भारत में अपनी रिटेल पहुँच बढ़ाने की दिशा में कंपनी का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह 3,000 वर्ग फुट का फ्लैगशिप स्टोर भारत में कंपनी का सबसे बड़ा एक्सपीरियंस स्टोर है। यहाँ पर ग्राहकों, आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स को फिलिप्स लाइटिंग सॉल्यूशंस का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो मिलेगा। वो यह भी देख सकेंगे कि लाइटिंग किस प्रकार किसी स्पेस का लुक, फील और फंक्शनैलिटी बदल देती है।

इस हब का उद्घाटन सुमित जोशी, सीईओ एवं एमडी, सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया ने किया।

इस नए हब को खोलने का उद्देश्य यह है कि भारत में होम और इंटीरियर डिज़ाईन में लाइटिंग की भूमिका महत्वपूर्ण हो रही है, ग्राहक लाइट की फंक्शनल वैल्यू की बजाय ऐसे सॉल्यूशंस चाहते हैं, जो मूड बदल सकें, इंटीरियर की खूबसूरती बढ़ा सकें और उनके स्पेस को पर्सनलाइज कर सकें।

ग्राहकों की इस बदलती पसंद ने सिग्निफाई को ऐसे रिटेल वातावरण तैयार करने का अवसर दिया, जिसमें लोग अपने स्पेस में लाइटिंग की भूमिका को समझ सकें व उसका अनुभव ले सकें। कंपनी के पास भारत में 373 स्टोर हैं। कीर्ति नगर के नए हब के साथ कंपनी के रिटेल नेटवर्क में ज्यादा बड़े और इमर्सिव फॉर्मेट का विस्तार हुआ है।

सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया के सीईओ और एमडी, सुमित जोशी ने कहा, “इस बारे में भारतीय ग्राहकों की जागरूकता बढ़ रही है कि लाइटिंग केवल रोशनी नहीं देती है, बल्कि स्पेस को पूरी तरह से बदल सकती है। लोगों का ऐसी लाइटिंग की ओर झुकाव बढ़ रहा है, जो डिज़ाईन और फंक्शनैलिटी के साथ पर्सनलाइजेशन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी पेश करे। फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब ग्राहकों की बदलती हुई जरूरतों के अनुरूप शुरू किया गया है। यहाँ उन्हें एक ही जगह अलग-अलग तरह की लाइटिंग के साथ स्पेस को बदलने की उनकी क्षमता को देखने और अनुभव करने का मौका मिलता है। हम जैसे-जैसे भारत में अपने कदम बढ़ा रहे हैं, वैसे-वैसे इनोवेटिव लाइटिंग सॉल्यूशंस पेश करने की ओर हमारा ध्यान बढ़ता जा रहा है, ताकि ग्राहकों को अपने स्पेस में परिवर्तन लाने के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प मिल सकें।”

हब के अंदर
इस स्टोर में डेकोरेटिव लाइट, फंक्शनल लाइट और कनेक्टेड श्रेणियों में अनेकों उत्पाद उपलब्ध हैं। डेकोरेटिव रेंज में झूमर, वॉल लाइट्स, फ्लोर लैंप और ट्रैक लाइट और फंक्शनल रेंज में सीओबी, डाउनलाइटर्स, मैग्नेटिक ट्रैक्स, पैनल और स्पॉट्स शामिल हैं।

इस हब में सिग्निफाई के स्मार्ट लाइटिंग प्लेटफॉर्म, विज की मदद से ग्राहक कनेक्टेड लाइटिंग का अनुभव ले सकेंगे, जिससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि टेक्नोलॉजी किस प्रकार उन्हें अपने लाइटिंग एनवायरनमेंट का ज्यादा कंट्रोल और फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान कर सकती है।

यह हब ग्राहकों को एक ही सेटिंग में अलग-अलग लाइटिंग एप्लीकेशन और कॉम्बिनेशन खोजने में समर्थ बनाएगा। यहाँ पर आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स को विभिन्न प्रोडक्ट्स और संभावनाओं को खोजने का अवसर मिलेगा, जिनका उपयोग वो अपने आवासीय और अन्य प्रोजेक्ट्स में कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *