
नई दिल्ली (9 नवंबर 2026)
दिल्ली के सभी पंथक संगठनों ने रविवार को बंदी छोड़ दिवस के मौके पर तिहाड़ जेल के बाहर बंदी सिखों की रिहाई के लिए संगती अरदास की। संगतों द्वारा गुरबाणी गायन के बाद बंदी सिंघों की रिहाई के लिए गुरू हरगोबिंद साहिब जी के चरणों में अरदास की गई। इस मौके पर शिरोमणी अकाली दल, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना और दिल्ली कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने बंदी सिंघों की रिहाई में हो रही देरी के लिए सरकार की ढिलाई को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने अरदास समागम के आयोजन की तारीफ करते हुए ऐलान किया कि अगर पंजाब में अकाली सरकार बनती है, तो हम 48 घंटे के अंदर बंदी सिंघों को रिहा करवा लेंगे, चाहे सरकार अकेले बने या गठबंधन में। सरना ने कहा कि चुरासी के नाम पर हंगामा करने वाले आज इस अरदास कार्यक्रम में नजर नहीं आए। जबकि पंजाब में जो कुछ हुआ, वह चुरासी की वजह से भड़की भावना थी।

सरना ने प्रस्ताव दिया कि अगर हम सब अगले महीने तक एक साथ आकर केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं, तो भाई दविंदर पाल सिंह भुल्लर को सेंट्रल जेल से रिहा किया जा सकता है। जत्थेदार जगतार सिंह हवारा के सिर्फ छह घंटे की पैरोल पर अपनी मां से मिलने जाने की खबर पर बोलते हुए सरना ने कहा कि इस योद्धा के महान बलिदान के लिए यह छह घंटे की पैरोल कुछ भी नहीं है, कम से कम 2-4 दिन की पैरोल तो मिलनी ही चाहिए। जीके ने 2018 में शुरू किए गए इस अरदास कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि बंदी सिंघों का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं था। लेकिन जब सरकारें कौम के साथ अन्याय करती हैं, तो कौम जवाबी प्रतिक्रिया जरूर देती है। इसलिए सिखों के लिए हथियार उठाने के हालात बनाए गए। हालांकि कई लोगों पर झूठे केस भी दर्ज किए गए हैं। हालांकि हमारे वीरों पर सरकारों ने बहुत ज़ुल्म ढाहे। पर इन बातों से इन सिखों का हौसला नहीं टूटा और न हीं टूटेगा। इसलिए इन सिखों को उनका बनता कानूनी हक जरुर मिलना चाहिए। ताकि इस देश के सिख यह सोच सकें कि इस देश में सिखों के लिए दो कानून नहीं हैं। अगर आप रेपिस्ट और कातिलों को 20 बार पैरोल दे सकते हैं। आप राजीव गांधी के कातिलों को रिहा कर सकते हैं, साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित और बिलकिस बानो के आरोपियों को कानूनी छूट दे सकते हैं, तो सिख कैदियों को क्यों नहीं? जीके ने चेतावनी देते हुए कहा कि सिख जानते हैं कि हमें किस रास्ते पर चलना है, पर मेहरबानी करके सिखों को उस तरफ न चलने दें। इस मौके पर मानव अधिकार कार्यकर्ता डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने मंच संचालन का कार्य किया। इस मौके पर सिखों ने अपने हाथों में बंदी सिंघों की तस्वीरों वाले पोस्टर भी पकड़े हुए थे। दिल्ली कमेटी के कई मेंबर, सिंह सभाओं के पदाधिकारी और कई पंथक संगठनों के मेंबर इस मौके पर शामिल हुए।

