
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर, 2026: राजधानी में उन्नत कार्डियाक केयर उपलब्ध कराने वाले अग्रणी अस्पताल के तौर पर अपनी साख बना चुके फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, नई दिल्ली ने अत्याधुनिक, एआई-आधारित, रोबोट-एसिस्टेड हाइब्रिड कैथ लैब ‘ARTIS pheno.vision’ का उद्घाटन किया है। इस हाइब्रिड कैथ लैब में रोबोटिक एंजियोग्राफी, एआई-पावर्ड इमेजिंग तथा हाइब्रिड ऑपरेटिंग कक्ष की क्षमताएं उपलब्ध हैं जो जटिल से जटिल हृदय, धमनियों एवं इमेज-संचालित प्रक्रियाओं को अधिक सटीक और लचीलेपन के साथ अंजाम दे सकती हैं। इस कैथ लैब के उपलब्ध होने के बाद, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, नई दिल्ली की जटिल किस्म की कार्डियोवास्क्युलर कंडीशंस का प्रबंधन करने की क्षमताओं में काफी सुधार हुआ है और साथ ही, यह मिनीमॅली इन्वेसिव उपचार प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी को अपनाने की दिशा में अधिक ध्यान दे सकता है।ए आई-पावर्ड, रोबोट-एसिस्टेड, एडवांस 3डी विजुअलाइज़ेशन और हाइब्रिड सर्जिकल क्षमताओं की बदौलत, उपचार के लिए प्रक्रियागत प्लानिंग, इमेजिंग और डिवाइस नेविगेशन को अधिक सटीक तरीके से पूरा करने में मदद मिलती है। उचित ढंग से चयनित मरीजों के मामले में, यह हाइब्रिड वातावरण मिनीमॅली इन्वेसिव, इमेज-गाइडेड प्रक्रियाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा दे सकता है, और इस प्रकार पारंपरिक ओपन सर्जरी से बचा जा सकता है, जो मरीजों के मामले में,सर्जिकल ट्रॉमा कम करने, अस्पताल में उनके रुकने की अवधि घटाने, त्वरित स्वास्थ्यलाभ में मदद करने, और संक्रमण आदि को भी कम रखने में सहायक साबित होगा। ये परिणाम प्रकियाओं की जटिलता और मरीज की क्लीनिकल कंडीशन पर निर्भर होते हैं।
हाइब्रिड कैथ लैब खासतौर से जटिल कार्डियोवास्क्युलर मामलों, अधिक उम्रदराज, कई प्रकार की रुग्णताओं या चुनौतीपूर्ण एनेटॅमी वाले मरीजों के प्रबंधन में उपयोगी होती है, जिनमें इंटरवेंशनल और सर्जिकल क्षमताओं तक समन्वित पहुंच क्लीनिकल दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकती है। इस इंटीग्रेटेड सेटअप के चलते मल्टीडिसीप्लीनरी टीमों को एक ही वातावरण में जटिल प्रक्रियाओं को पूरा करने में मदद मिलती है, क्योंकि यह कैथेटर-आधारित इंटरर्वेशन और सर्जरी के बीच समन्वित तरीके से ट्रांजिशन करने में सहायक है।
यह टेक्नोलॉजी कई प्रकार की जटिल इंटरर्वेशंस को सपोर्ट करती है, जिनमें विभिन्न हृदय प्रक्रियाएं जैसे की एओर्टिक एन्यूरिज्म (ईवीएआर) उपचार, ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन / रिप्लेसमेंट (टीएवीआई/टीएवीआर), मिट्रल क्लिप/टीएमवीआर, पेरीफेरल वास्क्युलर रोग, जटिल एओर्टिक प्रक्रियाओं,
जिनमें रिपेयर एवं रिप्लेसमेंट, कंबाइंड रोबोटिक कार्डियाक सर्जरी तथा एंजियोप्लास्टी, पेसिंग डिवाइस जैसे सीआरटीडी/लीडलैस पेसमेकर शामिल हैं, प्रमुख हैं।
लॉन्च के मौके पर, डॉ आशुतोष रघुवंशी, एमडी एवं सीईओ, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, “फोर्टिस हेल्थकेयर में हमारा मकसद सर्वाधिक उन्नत टेक्नोलॉजी और क्लीनिकल दक्षता को एकजुट करना है ताकि भारत में हमारे मरीजों को अपने घरों के नजदीक ही वर्ल्ड क्लास कार्डियाक केयर का लाभ मिल सके। इस रोबोटिक हाइब्रिड कैथ लैब के उपलब्ध होने से हमारी क्लीनिकल क्षमताओं में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है जिससे एआई-आधारित, रोबोट-एसिस्टेड हाइब्रिड कैथ लैब प्रिसीजन को हृदय की जटिल प्रकियाओं के लिए लागू कर हर मरीज को अत्याधुनिक मिनीमॅली इन्वेसिव थेरेपी का लाभ मिल सकता है। इसने बेहद जटिल हार्ट और वास्क्युलर कंडीशंस के अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से उपचार की हमारी क्षमताओं को बढ़ाया है।”
डॉ विक्रम अग्रवाल, रीजनल डायरेक्टर ऑपरेशंस, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, “फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, नई
दिल्ली में हमारा प्रयास अपने मरीजों के लिए समय पर उन्नत कार्डियोवास्क्युलर के खासतौर पर तब जबकि वे काफी जटिल और हाइ-रिस्क कंडीशंस के साथ आधारित, रोबोट-एसिस्टेड हाइब्रिड कैथ लैब की मदद से, अब हम अधिव क्लीनिकल विश्वास के साथ अत्यंत जटिल किस्म की प्रक्रियाओं को भी आसाना आवश्यकता होने पर सर्जिकल इंटरवेंशन को भी जोड़ा जा सकता है।”

