
· नई गैलेक्सी Z सीरीज़ एडवांस गैलेक्सी एआई, अत्याधुनिक हिंग डिज़ाइन, बेहतर डिस्प्ले, दमदार मजबूती और शानदार परफॉर्मेंस के साथ अब तक का सबसे उन्नत फोल्डेबल स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करती है
· अभी प्री-ऑर्डर करें और 10,000 रुपये तक के अपग्रेड ऑफर, 9,000 रुपये तक के बैंक/यूपीआई कैशबैक या 0% डाउन पेमेंट* के साथ 30 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठाएं
गुरुग्राम, 23 जुलाई, 2026: सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फोल्ड8, गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फ्लिप8 की भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। नई गैलेक्सी Z सीरीज़ सात पीढ़ियों के फोल्डेबल नवाचार पर आधारित है और गैलेक्सी एआई तथा जेमिनी इंटेलीजेंस से लैस है, जो उपयोगकर्ताओं को कम चरणों में कार्य पूरा करने में मदद करती है। साथ ही, यह पारदर्शिता, गोपनीयता और उपयोगकर्ता नियंत्रण को भी प्राथमिकता देती है।
इस अवसर पर सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ जे.बी. पार्क ने कहा, “पिछली सात जेनरेशन्स में हमारे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को मिली शानदार प्रतिक्रिया इस श्रेणी में सैमसंग की अग्रणी भूमिका को मजबूत करती है। उपभोक्ता हमारे फोल्डेबल डिवाइसों को उनके आकर्षक डिज़ाइन और पर्सनलाइज्ड गैलेक्सी एआई अनुभव के लिए पसंद कर रहे हैं, जो उत्पादकता और रचनात्मकता को नई ऊंचाई देते हैं। अत्याधुनिक हार्डवेयर इंजीनियरिंग और मजबूत डिज़ाइन वाले ये स्मार्टफोन भारत में निर्मित हैं और इनके निर्माण में देश में मौजूद हमारी आरएंडडी क्षमताओं का पूरा समर्थन मिला है, जिससे हम उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप नवाचार विकसित कर पा रहे हैं।”
गैलेक्सी Z फोल्ड 8: शानदार बड़े डिस्प्ले के साथ नया फोल्डेबल अनुभव
गैलेक्सी Z फोल्ड8 को कवर स्क्रीन से मुख्य स्क्रीन तक सहज अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है, जिससे वीडियो देखना, पढ़ना और गेमिंग पहले से अधिक आनंददायक बनती है। केवल 201 ग्राम वज़न और 4800mAh बैटरी के साथ यह अब तक का सबसे हल्का गैलेक्सी Z फोल्ड है। नए फ्लेक्सी टाइटैनियम डिस्प्ले स्ट्रक्चर से स्क्रीन की क्रीज़ कम दिखाई देती है और मजबूती बढ़ती है, जबकि मुख्य डिस्प्ले 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसका डुअल 50एमपी कैमरा सिस्टम, ड्यूअल रिकॉर्डिंग और माय फैनकैम फीचर विभिन्न परिस्थितियों में कंटेंट कैप्चर और एडिटिंग को आसान बनाते हैं।
गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा : प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी के लिए सबसे उन्नत फोल्डेबल
गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा को बेहतर प्रोडक्टिविटी और कंटेंट क्रिएशन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 8-इंच का बड़ा मुख्य डिस्प्ले, उन्नत कैमरा सिस्टम और हाई-परफॉर्मेंस हार्डवेयर दिया गया है। यह केवल 4.1 मिमी पतला और 215 ग्राम वज़नी है, जो इसे सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फोल्ड बनाता है। इसमें 200एमपी मुख्य कैमरा, एचडीआर सपोर्ट और नया 50एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा बेहतर नाइटोग्राफी के साथ दिया गया है। इसके अलावा 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, नया एपीवी कोडेक और सिने एलयूटी टूल्स कंटेंट क्रिएटर्स को अधिक नियंत्रण प्रदान करते हैं। गैलेक्सी प्रोसेसर के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5, 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग पूरे दिन निर्बाध काम और कंटेंट क्रिएशन सुनिश्चित करते हैं।
गैलेक्सी Z फ्लिप 8: एआई आधारित नया फ्लिप अनुभव
गैलेक्सी Z फ्लिप8 को तेज़ इंटरैक्शन और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसका एआई-आधारित फ्लेक्सविंडो कवर स्क्रीन पर ही ऐप्स, जरूरी जानकारी और जेमिनी इंटेलीजेंस उपलब्ध कराता है। केवल 180 ग्राम वज़न और 6.1 मिमी मोटाई के साथ यह अब तक का सबसे पतला और हल्का गैलेक्सी फ्लिप है। 50एमपी कैमरा और प्रोविजुअल इंजन बेहतर पोर्ट्रेट और प्राकृतिक स्किन टोन प्रदान करते हैं। वहीं फ्लेक्स मोड, होराइज़न लॉक के साथ सुपर स्टीडी, फ्लिपशॉट और कवर स्क्रीन मिरर जैसे फीचर हैंड्स-फ्री फोटोग्राफी को आसान बनाते हैं।
गैलेक्सी एआई देगा और भी स्मार्ट अनुभव
नई गैलेक्सी Z सीरीज़ के साथ गैलेक्सी एआई अब पहले से अधिक व्यक्तिगत और सक्रिय अनुभव प्रदान करता है। नाउ ब्रीफ और नाउ नज़ उपयोगकर्ता की दिनचर्या के आधार पर उपयोगी जानकारी और सुझाव उपलब्ध कराते हैं। वहीं जेमिनी इंटेलीजेंस अब 49 ऐप्स और सेवाओं के साथ एकीकृत होकर कम चरणों में कार्य पूरा करने में मदद करता है। जेमिनी नोटबुक्स नोट्स, तस्वीरों और रिकॉर्डिंग को व्यवस्थित सारांश में बदलने की सुविधा भी देता है।
सुरक्षा और गोपनीयता पर विशेष ध्यान
नई गैलेक्सी Z सीरीज़ में बहु-स्तरीय सुरक्षा और एडवांस्ड प्राइवेसी कंट्रोल्स दिए गए हैं। सैमसंग नॉक्स, नॉक्स एन्हांस्ड एन्क्रिप्टेड प्रोटेक्शन और नॉक्स वॉल्ट उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। वहीं वन यूआई 9 का नया एआई असिस्टेंट एक्टिविटी डैशबोर्ड एआई से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है, जबकि एन्हांस्ड प्राइवेसी अलर्ट्स संभावित गोपनीयता जोखिमों की समय रहते सूचना देकर उपयोगकर्ताओं को अधिक पारदर्शिता और नियंत्रण प्रदान करते हैं।
कीमतें और उपलब्धता
Model RAM/Storage Colours Price
Galaxy Z Fold8 Ultra 12/256GB Graphite, Cream, Violet Shadow and Green Shadow (online exclusive) INR 199999
12/512GB INR 219999
16/1TB INR 259999
Galaxy Z Fold8 12/256GB Graphite, Cream, Lavender and Pistachio (online exclusive) INR 179999
12/512GB INR 199999
16/1TB INR 239999
Galaxy Z Flip8 12/256GB Graphite, Cream, Pink and Mint (online exclusive) INR 124999
12/512GB INR 144999
प्री-आर्डर ऑफर्स
Pre-order Offers
Model Upgrade Offers OR BCB/UPI Offers OR NBFC EMI* OR Bank EMI
Galaxy Z Fold8 Ultra INR 10k Upgrade Offer INR 9k BCB/UPI Offer Up to 30M NCEMI with 0 Down-Payment Up to 9M NCEMI with 0 Down-Payment
Galaxy Z Fold8 INR 10k Upgrade Offer INR 9k BCB/UPI Offer Up to 30M NCEMI with 0 Down-Payment Up to 9M NCEMI with 0 Down-Payment
Galaxy Z Flip8 INR 5k Upgrade Offer INR 4k BCB/UPI Offer Up to 30M NCEMI with 0 Down-Payment Upto 9M NCEMI with 0 Down-Payment
*चुनिंदा एनबीएफसी साझेदारों (सैमसंग फाइनेंस+, टीवीएस क्रेडिट, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और PFL) के माध्यम से 0% डाउन पेमेंट के साथ 30 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध है। अन्य प्रमुख एनबीएफसी साझेदारों के जरिए ग्राहक 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।
Samsung Care+ *
नई गैलेक्सी Z सीरीज़ के साथ सैमसंग केयर+ के तहत ग्राहकों को 2 वर्ष की व्यापक सुरक्षा योजना मिलेगी, जिसमें एक से अधिक क्लेम की सुविधा और अधिकृत सर्विस सेंटरों का सपोर्ट शामिल है। वहीं, गैलेक्सी फॉरएवर योजना के तहत आकस्मिक क्षति और तरल पदार्थ से होने वाले नुकसान से सुरक्षा के साथ डिवाइस को अपग्रेड या वापस करने की सुविधा मिलेगी। इस योजना में 55% तक का सुनिश्चित बायबैक मूल्य भी उपलब्ध होगा। गैलेक्सी फॉरएवर योजना गैलेक्सी Z फोल्ड8 और गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा के लिए 24 महीने तक 1,084 रुपये प्रतिमाह की नो-कॉस्ट ईएमआई पर उपलब्ध होगी।
*नियम एवं शर्तें लागू।

