दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने वंदेमातरम हॉल, फै कल्टी ऑफ आर्ट्स में अपने ‘डायमंड ज्यूबिली — शिक्षण, शोध और राष्ट्र-निर्माण में 75 वर्षों के योगदान’ — का भव्य समारोह आयोजित कर मनाया।

Uncategorized

दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने शिक्षण एवं शोध में 75 वर्षों की उत्कृष्टता का उत्सव मनाया

दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने वंदेमातरम हॉल, फै कल्टी ऑफ आर्ट्स में अपने ‘डायमंड ज्यूबिली — शिक्षण, शोध और राष्ट्र-निर्माण में 75 वर्षों के योगदान’ — का भव्य समारोह आयोजित कर मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और विश्वविद्यालय कुलगीत से हुई। विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ प्रोफेसर रेखा सक्सेना ने अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक स्वागत भाषण दिया। छात्रा से विभागाध्यक्ष बनने की अपनी यात्रा को याद करते हुए उन्होंने विभाग को अपना बौद्धिक घर बताया। इस अवसर पर विभाग का नया शोध पत्रिका का भी शुभारंभ किया गया। प्रो. राकेश सिन्हा, मुख्य अतिथि गण और पूर्वराज्यसभा सांसद, ने विभाग की पीढ़ीगत विरासत की सराहना की और बौद्धिक विमर्श के ऐतिहासिक क्षणों का उल्लेख किया। प्रो. योगेश सिंह, कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय ने मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन भाषण देते हुए विभाग के 75 वर्ष पूरे करने और 1200 से अधिक पीएचडी देने पर बधाई दी। धन्यवाद प्रस्ताव कार्यक्रम के सह-संयोजक प्रोफेसर बिपिन के. तिवारी ने दिया। प्रो. बालाराम पानी, प्रो. रजनी अब्बी, प्रो. सुषमा यादव, प्रो. चार्ल्सहैंकला नेकीनोट, श्री अनूप लाथर, डॉ. विकास गुप्ता, प्रो. पायल मागो, प्रो. के. रत्नबाली, प्रो. गीता भट्ट, डॉ. के. महेश की अन्य सत्रों में गरिमामयी उपस्तिथी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *