डा.श्यामा प्रशाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांसुमन अर्पित।

Uncategorized

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कालेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं अखंड भारत के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मादीपुर, श्री कैलाश गंगवाल जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. शोभा विजेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीलम गोयल जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संयोजिका प्रो. मंजुला ग्रोवर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजकुमार फुलवारिया तथा महाविद्यालय स्टाफ एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ. मोनिका शिवहरे मंचासीन रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण मंच संचालन डॉ. वंदना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं विचारों पर आधारित विशेष गैलरी का अनावरण किया गया, जिसका अवलोकन उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया। सभी की गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *