सनकाइंड इंडिया ने लगभग 250 MWp के डिस्ट्रीब्यूटेड ओपन एक्सेस सोलर ईपीसी ऑर्डर हासिल किए, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ऑर्डर बुक हुई मजबूत

Uncategorized

New Delhi, 03 August, 2026 : रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में एकीकृत ईपीसी (EPC) सेवाएं और क्लीन एनर्जी सोल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी सनकाइंड इंडिया लिमिटेड (Sunkind India Limited) ने जुलाई 2026 तक कुल लगभग 250 मेगावाट पीक (MWp) क्षमता के डिस्ट्रीब्यूटेड ओपन एक्सेस सोलर ईपीसी के कई ऑर्डर हासिल किए हैं। ये परियोजनाएं छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और तमिलनाडु में स्टील, पैकेजिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) सेक्टर के औद्योगिक और व्यावसायिक ग्राहकों के लिए विकसित की जाएंगी। इन नए ऑर्डरों से कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूती मिली है। साथ ही, पूरे देश में रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने की कंपनी की क्षमता और मौजूदगी भी और मजबूत हुई है।

ये नए ऑर्डर दिखाते हैं कि अब व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ता बिजली की लागत कम करने, निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटेड ओपन एक्सेस रिन्यूएबल एनर्जी को तेजी से अपना रहे हैं।

इस उपलब्धि पर सनकाइंड इंडिया लिमिटेड के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) श्री हानिश गुप्ता ने कहा, “लगभग 250 मेगावाट (MWp) के डिस्ट्रीब्यूटेड ओपन एक्सेस सोलर ईपीसी ऑर्डर मिलना इस बात का प्रमाण है कि हमारे ग्राहक हमारी इंजीनियरिंग क्षमता, काम की गुणवत्ता और समय पर परियोजनाएं पूरी करने की क्षमता पर भरोसा करते हैं। आज रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार की लंबी अवधि की योजनाओं का अहम हिस्सा बनती जा रही है। इसलिए व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्र से हमें लगातार अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं। ये नए ऑर्डर हमारे कारोबार को और मजबूती देंगे। साथ ही, हम आगे भी समय पर बेहतर गुणवत्ता वाले स्वच्छ ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने और ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे।”

सनकाइंड इंडिया लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री वीरपाल यादव ने कहा, “सनकाइंड इंडिया लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) श्री वीरपाल यादव ने कहा, “हमारी लगातार बढ़ती ऑर्डर बुक, सनकाइंड की मजबूत ईपीसी (EPC) क्षमता और बेहतर कार्य निष्पादन का प्रमाण है। इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और निर्माण के हर चरण में हमारी अनुभवी इन-हाउस टीम हमें एक साथ कई डिस्ट्रीब्यूटेड ओपन एक्सेस परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम बनाती है। हम हर परियोजना में सुरक्षा, गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। जैसे-जैसे पूरे भारत में हमारी मौजूदगी बढ़ रही है, हमारा फोकस बेहतर कार्य निष्पादन और ग्राहकों के साथ लंबे समय तक मजबूत एवं भरोसेमंद संबंध बनाने पर बना हुआ है।”

कंपनी को मिले ये नए ऑर्डर विभिन्न राज्यों में विकसित किए जाने वाले डिस्ट्रीब्यूटेड ओपन एक्सेस ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं। इन परियोजनाओं से सनकाइंड इंडिया का प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो और विविध होगा तथा भारत के सबसे तेजी से बढ़ते रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्रों में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी।

पिछले कुछ वर्षों में सनकाइंड इंडिया ने पारंपरिक ईपीसी (EPC) सेवाओं से आगे बढ़ते हुए माउंटिंग स्ट्रक्चर निर्माण, रिन्यूएबल एनर्जी एसेट मैनेजमेंट और एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा समाधान जैसे क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत मौजूदगी बनाई है। इससे कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी वैल्यू चेन में अपनी स्थिति और सुदृढ़ की है। कंपनी स्टील, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई उद्योगों को अपनी विविध स्वच्छ ऊर्जा सेवाएं और समाधान उपलब्ध करा रही है।

भारत का रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की सहयोगी नीतियां, हरित ऊर्जा (ग्रीन पावर) की बढ़ती मांग, डिस्ट्रीब्यूटेड ओपन एक्सेस मॉडल को मिल रही स्वीकार्यता, घरेलू विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा और ऊर्जा भंडारण (एनर्जी स्टोरेज) में बढ़ते निवेश इस क्षेत्र को नई गति दे रहे हैं। सनकाइंड इंडिया विश्वसनीय, कुशल और बड़े स्तर पर लागू किए जा सकने वाले रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों के माध्यम से भारत की स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में हो रहे बदलाव को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सनकाइंड इंडिया लिमिटेड के बारे में
सनकाइंड इंडिया लिमिटेड रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की एक एकीकृत कंपनी है, जो व्यावसायिक एवं औद्योगिक (C&I) और यूटिलिटी-स्केल परियोजनाओं के लिए सोलर पावर प्रोजेक्ट्स की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) तथा स्वच्छ ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी CAPEX और OPEX (RESCO) दोनों मॉडलों के तहत टर्नकी रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाएं विकसित करती है। साथ ही, अत्याधुनिक डिजिटल मॉनिटरिंग और परफॉर्मेंस एनालिटिक्स की मदद से संचालन एवं रखरखाव (O&M) सेवाएं भी प्रदान करती है। अपनी दीर्घकालिक विकास रणनीति के तहत सनकाइंड ग्रुप ने माउंटिंग स्ट्रक्चर निर्माण, रिन्यूएबल एसेट मैनेजमेंट और पीवी (PV) मॉड्यूल निर्माण जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार किया है। इससे रिन्यूएबल एनर्जी वैल्यू चेन में कंपनी की एकीकृत क्षमता और मजबूत हुई है। कंपनी जयपुर के महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में अपनी प्रस्तावित पीवी मॉड्यूल निर्माण इकाई स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। आवश्यक मंजूरियां मिलने और परियोजना का कार्य पूरा होने के बाद यहां घरेलू बाजार के लिए उच्च दक्षता (High Efficiency) वाले DCR-अनुपालक (DCR-Compliant) N-Type TOPCon पीवी मॉड्यूल का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *