पार्किंग माफिया से मालवीय नगर के निवासी परेशान,मनमानी पार्किंग शुल्क वसूली।

Uncategorized

निर्धारित शुल्क से ज्यादा की जा रही है वसूली, स्थानीय निवासी परेशान,,,,

दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम द्वारा दिल्ली के एक बड़े भाग में पार्किंग व्यवस्था का दायित्व निभा रहा है, वही कई ऐसी जगह भी है जहाँ बिना अलाटमेंट के पार्किंग माफिया अपना अवैध कब्ज़ा कर स्थानीय पुलिस और निगम के विभागीय अधिकारीयों के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से पार्किंग चला रहे है वही मनमाना शुल्क भी स्थानीय निवासियों से वसूल रहे है, जिससे निगम के राजस्व में भी भारी नुकसान हो रहा है।


निगम प्रशासन द्वारा पार्किंग अलॉटमेंट के नियम निर्धारित हैं, और वहा नियमनुसार पार्किंग शुल्क लिया जाता है।लेकिन यहां सभी कानून तक पर रख निवासियों
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर डी ब्लॉक से लेकर मेन मार्केट होते हुए मदन मोहन मालवीय पार्क के आसपास तक न तो पार्किंग के लिए कोई साइट प्लान निर्धारित है, न ही यहां पार्किंग ठेकेदार द्वारा कोई साइड प्लान डिस्प्ले किया गया है न ही निर्धारित जगह दर्शायी गई है। केवल मनमानी पार्किंग शुल्क वसूली जारी है जिससे दिल्ली नगर निगम की राजस्व का नुकसान हो रहा है वही स्थानीय निवासियों से अवैध मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है जिसके प्रति आम जनता में रोष बढ़ता जा रहा है।
दिल्ली नगर निगम के आरपी सेल ने किस ठेकेदार,एजेंसी को मालवीय नगर की किस साइट के कितने क्षेत्रफल, किस तिथि तक पार्किंग के लिए अलॉट किया ? इसकी जानकारी संबंधित स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी उपलब्ध कराई जाती है।
मालवीय नगर पार्किंग स्थल पर पार्किंग शुल्क की पर्ची काटने वाले स्टाफ से जब पूछा गया कि आपके ठेकेदार का नाम क्या है और यह पार्किंग आपको कहां से कहां तक एलाट है ? पार्किंग एलॉटमेंट की समय सीमा व साइड प्लान कहां डिस्प्ले किया गया है ? किसी भी प्रश्न पर वह कोई संतुष्ट जवाब ना दे सका उस ने स्पष्ट किया की हम तो केवल एक एंप्लॉय है, इस से स्पष्ट होता है कि मालवीय नगर डी ब्लॉक से लेकर मेन मार्केट होते हुए मदन मोहन मालवीय पार्क केआसपास तक पार्किंग शुल्क वसूली स्थानीय प्रशासन और नेताओं के संरक्षण में हो रही है,जिससे आम जनता में रोष बढ़ रहा है, साथ ही निर्धारित रेट से ज्यादा पार्किंग वसूली से लोग परेशान हैं।
आखिर वार्ड नंबर 149 की पार्षद लीना हरीश कुमार मालवीय नगर डी ब्लॉक से लेकर मेन मार्केट होते हुए मदन मोहन मालवीय पार्क तक मनमानी पार्किंग अनियमिताओं पर क्यों चुप्पी साधे है ?दिल्ली नगर निगम के किस नियमानुसार पार्किंग शुल्क लिया जाता है,और कानून ताक पर रख कर निवासियों को परेशान किया जा रहा है, प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *