2जून की रोटी कमाना हूआ मुहाल, जीना हुआ मुश्किल :खोसला।

 नई दिल्ली : विश्व मे बढ़ते आपसी तनाव के चलते अशांति का माहौल हैं, विश्व के लगभग 150 देशों की शांति यात्रा कर चुके स्व. प्रो. भीम सिंह संस्थापक़ पेंथर पार्टी  की याद मे प्रो. भीम सिंह मेमोरियल 'विश्व शांति ' व्याख्यान का आयोजन   अशोका होटल मे किया गया जिस की अध्यक्षता उनके सुपुत्र लव अंकित और देखरेख दिल्ली प्रदेश नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने किया उन्होंने प्रो स्व.भीम सिंह  की राजनीति, सामजिक, और शांति सदभावना यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जम्मू कश्मीर का शांति दूत कहा। जॉली ने कहा आज सरकार की नीतियों के कारण गरीब,मजदूर, मेहनतकश, ईमानदार को 2 जून की रोटी कमाना  मुश्किल हो रहा है महंगाई इस कदर आसमान को छू चुकी है की सभी तौबा- तौबा कर रहे हैं, पेट्रोल ,डीजल और सीएनजी के बढ़ते दाम,दूध भी ₹2 प्रति लीटर बढ़ गया इसका प्रभाव सभी वस्तुओं  पड़ रहा हैं आम आदमी का जीना मुश्किल है, जनता त्राहि -त्राहि कर रही है।      उन्होंने बताया कि मोदी सरकार जब 2014 में आई थी तो जनता को मीठे-मीठे लालच दिए थे आज कड़वे हो गए,उन्होंने कहा की सपनो के सौदागर से जनता का जीना मुश्किल हैं, मगर सरकार चुपचाप बैठे नौटंकी कर रही है जैसे मंत्रियों का सरकारी बसों  व मेट्रो में सफर करना सिर्फ मिडिया मैनेजमेंट नजर आता हैं, आम जनता मौजूदा सरकार से परेशान हो चुकी है मगर सरकार कहती हैं कि डबल ,ट्रिपल इंजन बहुत रफ्तार से चल रहे हैं मगर वह रफ्तार जनता के लिए नहीं सिर्फ प्रधानमंत्री, राज्य सरकारों के  नेताओं तक ही सीमित है, भ्रष्टाचार के खुलासे आए दिन हो रहे हैं हजारों करोड रुपए के लागत से बनाए गए  पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग चंद महीनों  में ही टूटे नजर आ रहे हैं मगर सरकारें अपनी वहांवाही करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। राजीव खोसला अध्यक्ष  दिल्ली पैंथर्स पार्टी ने सरकार से अनुरोध करतें हुए कहा कि  लोकतंत्र मे सरकारें जनता द्वारा चुनी जाती है, ' जेन जी' मे बढ़ता आक्रोश, लगातार होते पेपर लीक,बढ़ती बेरोजगारी,कही सरकार पर भारी न पड़े इस पर ध्यान देने  की आवश्यकता हैं। जॉली ने कहा,पैंथर सुप्रीमो स्वर्गीय प्रो. भीम सिंह जी ने पैंथर्स पार्टी का गठन 23 मार्च 1982 को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर जनता को न्याय व अधिकार दिलाने के लिए किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top