चौथी वाल्मीकि जयंती और भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव का भव्य आयोज।

Uncategorized

डॉ सतीश मुआल की रिपोर्ट :
दिल्ली:युवा संगठन के तत्वावधान में चौथी वाल्मीकि जयंती और भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और गणमान्य अतिथियों ने विशेष रूप से शिरकत की।
मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थित व्यक्ति: मुकेश अहलावत: सुल्तानपुर माजरा विधायक एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहे,बॉबी किन्नर: वार्ड 43 की निगम पार्षद ने भी समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, सुनीता कांगड़ा: दिल्ली सफाई आयोग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ.
श्री अनिल झा: किराड़ी के विधायक कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
सभी ने भगवान बाल्मीकि के आदर्शो पर चलने का प्रण लिया वहीं, इस अवसर पर अतिथियों ने भगवान वाल्मीकि के जीवन दर्शन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला, तथा समाज में समरसता, भाईचारे और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *