साउथ दिल्ली जिला :लाडो सराय पेट्रोल पम्प पर तीन युवकों पर हमला एक की मौत,

अजित कुमार की रिपोर्ट :-

दक्षिणी दिल्ली :राजधानी दिल्ली के लाडो सराय पेट्रोल पंप पर चाकूबाजी, पेट्रोल भरवाने आए तीन युवकों पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला एक की मौत, दो दोस्त ICU में दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र स्थित लाडो सराय के एक पेट्रोल पंप पर देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब पेट्रोल भरवाने आए तीन दोस्तों पर 10 से 15 लोगों ने अचानक चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया!

इस हमले में 24 वर्षीय अली अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं!

चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक बाइक से पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे!

इसी दौरान 10 से 15 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और कई बार चाकुओं से हमला किया!

अली अमन के शरीर पर करीब 20 बार चाकू से वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई!

दूसरा घायल सुफियान (23) को 8 बार चाकू मारे गए हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि तीसरे युवक ऋतिक पर 12 से 15 बार चाकुओं से हमला किया गया!

दोनों घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज ICU में चल रहा है!

घटना रात करीब 11 बजे की है, उस समय पेट्रोल पंप पर अच्छी‑खासी भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने भी पीड़ितों को बचाने की कोशिश नहीं की!

हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए!

मृतक और घायल तीनों आपस में दोस्त थे और ऑटो चलाकर अपना गुजारा करते थे!

अली अमन दो बहनों का इकलौता भाई था और उसकी बहन की शादी होने वाली थी!

परिजनों ने बताया कि अली अमन बेहद सीधा‑सादा लड़का था।

रिश्तेदारों के अनुसार, उसी गली में रहने वाले कुछ आवारागर्दी करने वाले युवक उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव डालते थे, लेकिन अली लगातार इनकार करता रहा!

आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं युवकों ने मिलकर तीनों पर हमला किया!

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है!

पुलिस ने CCTV का DVR अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, इस मामले की जांच साकेत थाना पुलिस कर रही है!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top