
दिल्ली की साहित्यकार डॉ. वर्षा सिंह को जबलपुर में स्व.रजनीकान्त चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया।
जबलपुर।
प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था कादंबरी,जबलपुर मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित साहित्यिक सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ. वर्षा सिंह को स्वर्गीय रजनीकान्त चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा बताया गया कि यह सम्मान दोहा छन्द की विधा में उनके दीर्घकालिक, निरंतर एवं सार्थक योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। वर्षा जी निरंतर पिछले वर्षों से साहित्य सृजन कर रहीं हैं। विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं।
समारोह का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने डॉ. सिंह के सृजन को समकालीन हिंदी साहित्य के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों और रचनाकारों की उपस्थिति रही। संचालन की जिम्मेदारी साहित्यकार राजेश पाठक ‘प्रवीण’ ने अपनी विशिष्ट शैली में निभाई।
कादंबरी संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉ. वर्षा सिंह की दोहा रचनाएँ नई पीढ़ी के साहित्य प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हिंदी दोहा साहित्य में उनकी भूमिका उल्लेखनीय है।
आयोजन बहुत ही सफल और सार्थक रहा।
