
बंसी लाल की रिपोर्र :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘‘चित्र प्रदर्शनी’’: डॉ0 विजय जौली
नई दिल्ली, 8 सितंबर 2025ः दिल्ली स्ट्डी ग्रुप (गैर सरकारी संगठन) अध्यक्ष डॉ. विजय जौली ने आज एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक ‘‘चित्र प्रदर्शनी’’ दिल्ली में आयोजित की जा रही है।
डॉ. जौली ने बताया कि इस फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक (भाजपा शासित) 11 वर्षों के सुशासन और उसकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जायेगा। डॉ जौली ने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए शुरू की गई सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं को रंगीन कैनवस स्टैंडियों पर हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में प्रदर्शित किया जायेगा।
यह चित्र प्रदर्शनी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, डिप्टी स्पीकर हॉल, रफि मार्ग, नई दिल्ली-01 पर आगामी वृहस्पतिवार, 11 सितंबर 2025 को दोपहर 12.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक चलेगी।
डॉ. जौली ने आगे बताया कि इस अवसर पर सूरीनाम के विश्व विख्यात भोजपुरी गायक श्री कृष रामखेलावन द्वारा रचित विशेष विडियो गीत मोदी जी के नेतृत्व का गुणगान करते, सेल्फी विद मोदी के संग दिल्ली स्ट्डी ग्रुप द्वारा निर्मित व निर्देशित लघु फिल्म भी दिखाई जायेगी। इस अवसर पर कई देशों के विदेशी राजनयिकों ने भाग लेने के लिए अपनी सहमति भी दे दी है।
