1और 2 मई को होगा करियर काउंसलिंग फेयर: हरमीत सिंह कालका, जगदीप सिंह काहलों

Uncategorized

कुलवंत कौर क़ी रिपोर्ट :-

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि 1 और 2 मई को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब कॉम्प्लेक्स में भाई लखी शाह वणजारा हॉल में करियर काउंसलिंग फेयर (सीसीजी) आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग प्रदान की जाएगी।

आज यहां बातचीत करते हुए सरदार कालका और सरदार काहलों ने बताया कि इस फेयर में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से संबंधित गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों के 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस फेयर के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि विद्यार्थियों को भविष्य में अपनाए जाने वाले करियर संबंधी पर्याप्त जानकारी नहीं होती, जिसके कारण वे उलझन में पड़ जाते हैं और उनका एक या दो साल तक खराब हो जाता है।

उन्होंने कहा कि अभी भी हमारे पास ऐसे ताज़ा मामले आए हैं, जिनमें विद्यार्थी इस बात को लेकर उलझे हुए थे कि उन्हें भविष्य में क्या करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी नियमित रूप से ऐसे सीसीजी कैंप लगाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती है और हमारी इस मुहिम को हमेशा अच्छा प्रतिसाद मिलता है।

उन्होंने बताया कि इस फेयर में विभिन्न कॉलेजों और अलग-अलग करियर विकल्पों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विद्यार्थी अपनी रजिस्ट्रेशन कराकर इस फेयर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *