सराय काले खां–डीएनडी से वडोदरा–मुंबई हाईवे कॉरिडोर का निरीक्षण, दक्षिण दिल्ली को मिलेगी बड़ी राहत


दक्षिण दिल्ली : दक्षिण दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना का निरीक्षण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने किया। यह हाईस्पीड 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे कॉरिडोर सराय काले खां, डीएनडी, मीठापुर और बदरपुर होते हुए सीधे वडोदरा–मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने जा रहा है। लगभग 7100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान Rekha Gupta, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री Harsh Malhotra, राज्य मंत्री Ajay Tamta, सहकारिता राज्य मंत्री Ch. Krishan Pal Gurjar तथा दक्षिण दिल्ली लोकसभा सांसद Ramvir Singh Bidhuri भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में तैयार हो रहा यह कॉरिडोर दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। परियोजना के पूरा होने के बाद दक्षिण दिल्ली से सोहना तक की यात्रा केवल लगभग 30 मिनट में पूरी हो सकेगी।


यह हाईस्पीड कॉरिडोर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम को जोड़ते हुए सीधे सोहना–वडोदरा–मुंबई हाईवे तथा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सहज संपर्क उपलब्ध कराएगा। इससे राजधानी में ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


भाजपा दक्षिण दिल्ली जिला की ओर से जिला अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट, मीडिया सोशल मीडिया विद्यानंद शर्मा, उपाध्यक्ष विजय धवन, प्रदेश मंत्री एस राहुल, पूर्व विधायक गगन प्रधान, सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी, प्रमोद भारद्वाज, नीरज झा, मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा, निगम प्रत्याशी रोहिणी राज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल और स्पेशल टास्क फोर्स तैनात रही। मीडिया प्रतिनिधियों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top