राजेश वर्मा (सांसद खगड़िया बिहार ) बने राष्ट्रीय स्वर्णकार समाज के नए अध्यक्ष

दिल्ली में स्वर्णकार समाज का बड़ा कार्यक्रम

सोने चांदी के दामों के असर से बचाने के सरकार से गुहार

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णकला बोर्ड के गठन की तैयारी जोर पर

स्वर्णकार समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, व्यापारिक चुनौतियों और सामाजिक समस्याओं पर गंभीर चर्चा के उद्देश्य से 15 मार्च को नई दिल्ली में स्वर्णकार समाज का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया |

इस कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री राजेश वर्मा सांसद खगड़िया बिहार ने पदभार ग्रहण किया |
इस मौके पर श्री राजेश वर्मा जी ने कहां की स्वर्णकार समाज के विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णकला बोर्ड स्थापना हेतु पुरजोर प्रयास किया जाएगा l

यह बोर्ड स्वर्णकार समाज के सामने आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा
वर्तमान में कानून की धारा 411 ( BNS 317) के तहत सोने चांदी की खरीदी पर पुलिस प्रताड़ना की जाती है इस पर राज्य सरकारों से बात करके इस समस्या को दूर किया जाएगा l

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के स्वर्णकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गेश सोनी ने कहा कि धारा 411 मामले में पुख्ता कानून लाना और उस पर अमल करना जरूरी है ताकि मासूम ज्वैलर्स और कारीगरों का पुलिस द्वारा उत्पीड़न बंद हो |

कार्यक्रम में जेम्स एंड ज्वैलरी के डोमेस्टिक काउंसिल के अध्यक्ष श्री राजेश रोकड़े ने कहा कि सोने चांदी के दामों में युद्ध को देखते हुए अप्रत्याशित उतार चढ़ाव दिखाई दिया है जिससे कारोबार प्रभावित हुआ है |

सरकार से मांग है सोने चांदी कस्टम ड्यूटी में कटौती की जाय|
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता श्री जयप्रकाश जी ने कहा कि समस्त स्वर्णकार समाज को एक मंच पर आकर सबका साथ सबका विकास करते हुए राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करना चाहिए |

कार्यक्रम का संचालन विमल किशोर सोनी ने किया और मुख्य उपस्थिति
राजेश वर्मा, घनश्याम सोनी, मदन लाल सोनी, योगेश सोनी, डॉ अनिल कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश भाजपा नेता ज्योति सोनी, सुप्रसिद्ध अखिल भारतीय कवि सुदीप भोला की उपस्थिति रही|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top