दिल्ली मै धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस व मदिरा की दुकानों पर रोक लगाने की मांग

Uncategorized

आगामी नवरात्रो मै विशेष सावधानी बरतें सरकार, मास मदिरा की दुकानों पर रोक लगाने की मांग

नई दिल्ली।:-भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन ने दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरणजीत सिंह संधू, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, माननीय महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा तथा एमसीडी आयुक्त श्री संजीव खिरवार से एक महत्वपूर्ण जनभावना से जुड़े विषय पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

मनोज कुमार जैन ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का संगम है। यहाँ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च एवं अन्य उपासना स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और प्रार्थना के लिए आते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों के आसपास का वातावरण शांत, स्वच्छ और श्रद्धापूर्ण बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के आसपास मांस (नॉन-वेज) और मदिरा की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएँ आहत होती हैं और इन पवित्र स्थलों की गरिमा भी प्रभावित होती है। साथ ही इन दुकानों से निकलने वाली गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छता भी आसपास के वातावरण को प्रभावित करती है।

मनोज कुमार जैन ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि दिल्ली में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च और अन्य उपासना स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस और मदिरा की दुकानों के संचालन पर रोक लगाने तथा जहाँ ऐसी दुकानें संचालित हो रही हैं, उन्हें बंद कराने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएँ।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने से राजधानी में सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा धार्मिक स्थलों की पवित्रता और गरिमा भी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *