भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत रामपुर में अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला।

Uncategorized

नई दिल्ली,: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत रामपुर में अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आए और छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दे, यह मांग केवल विपक्ष की नहीं है पर ये पूरे देश कि मांग है। छात्रों पर ये क्रूरता क्यों हुई इस पर उनको जवाब देना होगा। छात्रों पर Pellet Gun और लीथल फोर्स का इस्तेमाल गृह मंत्री के आदेश पर हुआ, तो इसकी ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए, और अगर उनकी जानकारी के बिना हुआ, तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि हम देश के छात्रों को न्याय दिलाकर रहेंगे, और उनके इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे। जैसे कि LoP श्री राहुल गांधी जी ने कहा था कि छात्रों पर हमला करने वालों को सज़ा मिलनी चाहिए, जवाबदेही तय होनी चाहिए और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ये देश के छात्रों का हक और अधिकार है और ये उन्हें मिलना ही चाहिए।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गृह मंत्री अमित शाह को जल्द से जल्द बर्खास्त करें, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराएं और कम से कम नैतिक ज़िम्मेदारी तो लें। जब तक ये मांगे नहीं मानी जाती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान मार्च में IYC के राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *