ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में दर्ज की शानदार बढ़त; ई-कॉमर्स और बी2बी (B2B) क्षेत्र का रहा मुख्य योगदान

मुंबई, 12 मई 2026: दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी कूरियर और ट्रांसपोर्ट कंपनी ‘ब्लू डार्ट’ ने आज अपने मुनाफे के आंकड़े पेश किए। मुंबई में हुई कंपनी की मीटिंग के बाद, 31 मार्च 2026 को खत्म हुए साल और उसकी आखिरी तिमाही के नतीजे बताए गए।
ग्राहकों की बदलती जरूरतों, ऑनलाइन शॉपिंग में बढ़त और देश में सामान की भारी मांग के बीच, कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले अपनी कमाई में अच्छी वृद्धि की है। यह कामयाबी मुख्य रूप से ऑनलाइन बिजनेस (e-commerce) और कंपनियों के सड़क मार्ग परिवहन (B2B surface) में मिली लगातार बढ़त की वजह से मिली है।

31 मार्च 2026 को खत्म हुए साल के लिए, ब्लू डार्ट की कुल कमाई ₹6,141 करोड़ रही, जो पिछले साल (2024–25) ₹5,720 करोड़ थी। पूरे साल का कुल मुनाफा (टैक्स के बाद) ₹240 करोड़ रहा। अगर सिर्फ आखिरी 3 महीनों (जनवरी से मार्च 2026) की बात करें, तो कंपनी की कमाई ₹1,533 करोड़ रही और मुनाफा ₹43 करोड़ हुआ।

कंपनी ने अपने हवाई और ज़मीनी रास्तों के नेटवर्क को और मज़बूत बनाया, काम करने के तरीके में सुधार किया और पूरे भारत में बिज़नेस की ज़रूरतों के हिसाब से नई सेवाएँ शुरू कीं। इस साल नए मज़दूरी नियमों (Wage Code) और सोशल सिक्योरिटी में बदलाव के कारण लागत और नियमों का माहौल काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद, ब्लू डार्ट ने नियमों का पालन करने, कर्मचारियों की भलाई, काम की रफ़्तार बढ़ाने और नेटवर्क को बेहतर बनाने पर पूरा ध्यान दिया। साथ ही, कंपनी ने अपनी सर्विस की क्वालिटी और ग्राहकों से किए गए वादों को भी पूरी तरह निभाया।

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बॅल्फर मॅन्युअल ने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 ब्लू डार्ट के लिए सटीक काम और मज़बूत प्रदर्शन का साल रहा। दुनिया भर में अनिश्चितता, तनाव और बाज़ार के बदलते मिजाज के बावजूद हमने अपनी कमाई में लगातार बढ़त बनाए रखी। ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में, खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने और ग्राहकों की ज़रूरतों को सबसे ऊपर रखने की हमारी क्षमता ही सबसे महत्वपूर्ण साबित हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने अपनी मुख्य ताकत जो है भरोसा, पहुंच, रफ़्तार और बेहतरीन सर्विस इनकों और मज़बूत करना जारी रखा। साथ ही, हमने ई-कॉमर्स, रिटेल, छोटे उद्योगों (SME) और बड़ी कंपनियों की बदलती ज़रूरतों के हिसाब से अपनी सेवाओं में बदलाव किए। हमारी यह सफलता ग्राहकों के अटूट विश्वास, नेटवर्क के अनुशासित काम और कार्यक्षमता पर हमारे कड़े फोकस की वजह से मिली है। जैसे-जैसे ग्राहकों की उम्मीदें बढ़ रही हैं, हम अपनी सेवाओं को और भी बेहतर, सुलभ और किफ़ायती बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने नेटवर्क, डिजिटल तकनीक और सेवाओं में निवेश जारी रखेंगे ताकि हम अपनी बढ़त बनाए रख सकें और भविष्य में और तरक्की कर सकें।”

भविष्य की बात करें तो, कंपनी आने वाले समय को लेकर बहुत उत्साहित है। भारत में खरीदारी करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या, सड़कों और बुनियादी सुविधाओं का विकास, डिजिटल तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल और सामान को तय समय पर पहुँचाने की बढ़ती माँग कंपनी के लिए बड़े अवसर हैं। ब्लू डार्ट अपने नेटवर्क, तकनीक और सर्विस की क्वालिटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल (शाश्वत) ट्रांसपोर्ट में निवेश करना जारी रखेगी। इसका मकसद अपने ग्राहकों, कर्मचारियों, शेयरधारकों और समाज को लंबे समय तक फायदा पहुँचाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top