बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट, सुधीर चौधरी और विष्णु वर्धन एक बड़ी राजनैतिक थ्रिलर फिल्म द टेरर रिपोर्ट के लिए आए एक साथ आए

Uncategorized

बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट, सुधीर चौधरी और विष्णु वर्धन एक बड़ी राजनैतिक थ्रिलर फिल्म द टेरर रिपोर्ट के लिए आए एक साथ आए

पत्रकारिता और सिनेमा के इस अनूठे मेल में, बालाजी टेलीफिल्म्स और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट ने प्रसिद्ध समाचार पत्रकार सुधीर चौधरी की कंपनी एस्प्रिट प्रोडक्शंस के साथ साझेदारी की है।

शेरशाह जैसी सफल फिल्म बनाने वाले विष्णु वर्धन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित होगी, जिसमें भारत पर हुए आतंकी हमलों और देश की ओर से किए गए कड़े पलटवार को दिखाया जाएगा।

द साबरमती रिपोर्ट की अगली कड़ी के रूप में, यह फिल्म सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लंबी लड़ाई को विस्तार से दिखाएगी। इसमें जांच की पेचीदगियों, खुफिया अभियानों और देश की सुरक्षा से जुड़ी हालिया बड़ी घटनाओं को गहराई से पिरोया गया है।

इस प्रोजेक्ट में बालाजी और एलिप्सिस की रचनात्मक ताकत, सुधीर चौधरी का पत्रकारिता का अनुभव और विष्णु वर्धन की बेहतरीन निर्देशन शैली एक साथ नज़र आएगी।

इसके निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर, तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर और सुधीर चौधरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *