दिल्ली यूनिवर्सिटी कालेज कर्मचारी यूनियन का मांगो को लेकर 24 घंटे का शांतिपूर्ण धरना लगातार जारी, कुलपति को ज्ञापन।

Uncategorized

दिल्ली. यूनिवर्सिटी कालेज कर्मचारी यूनियन का दौलत राम कॉलेज प्रांगण में 24घंटे से शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।कर्मचारी यूनियन अपनी लंबित कई वर्षो से विभिन्न मांगो को लेकर कॉलेज प्रशासन से लगातार प्रयासरत था लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा था, हमने कई बार मान्य कुलपति को ज्ञापन भी दिया था, यह कहना था कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का, उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि हमारी कई मांगे है जो कई सालो से. लंबित है,उनको लेकर यूनियन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुआ है.


हमारी. प्रमुख मांगे
हमारे द्वारा माननीय कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय को दिए गए पत्र के क्रम में हमारी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:
दौलत राम कॉलेज (DRC) की संबंधित प्राचार्य की सेवाओं की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिन पर प्रशासनिक अधिकारी, लैब अटेंडेंट तथा शिक्षण स्टाफ की EWS श्रेणी के माध्यम से कथित अवैध नियुक्तियों से जुड़े गंभीर आरोप हैं।, उक्त नियुक्तियों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।वहीं,फरवरी 2021 में NTA द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के 46 कैडरों के गैर-शिक्षण पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से वसूली गई फीस के मामले की तत्काल जांच की जाए। लगभग पाँच वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो भर्ती परीक्षा आयोजित की गई और न ही उम्मीदवारों की फीस वापस की गई है। उम्मीदवारों से वसूली गई करोड़ों रुपये की राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए तथा दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए

। देवेंद्र शर्मा ने कहा,DUCKU कर्मचारी हितों, पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय के लिए अपना शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगा। जब तक इन गंभीर मुद्दों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, हमारी आवाज बुलंद होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *