झांसी की रानी के जन्म दिवस पर दी पुष्पांजलि :खोसला

Uncategorized

भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने आज भारत की वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि दी और कहा की रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1835 वाराणसी में हुआ और उनकी मृत्यु 17 जून 1858 मे मराठा शासित झांसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना थी बलिदानों की धरती भारत के ऐसे ऐसे वीरों ने जन्म लिया जिन्होंने अपने रक्त से देश प्रेम की अमिट गाथाएं लिखी यहां की ललानाएं भी इस कार्य में कभी किसी से पीछे नहीं रही इन्हीं में से एक नाम है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई इन्होंने न केवल भारत की बल्कि विश्व की महिलाओं को क्रांति कवित किया उनका स्वयं जीवन स्वयं को विरोचित गुना से भरपूर अमर देश भक्ति और बलिदान के लिए अनुपम गाथा है हम भारतीयों का गरम दल क्रांतिकारी पर गर्व करना चाहिए और उनके दिखाए हुए मार्गदर्शन पर चलना चाहिए! मातृशक्ति संचालन में पुरुषों से कम नहीं हैं। बचपन से ही शस्त्र शिक्षा लेने वाली वे पहली भारतीय रानी थीं जो स्वयं युद्धभूमि में उतरीं।झाँसी में उन्होंने अपनी निजी सेना तैयार की, जिसमें महिलाओं की टुकड़ी भी शामिल थी। उन्होंने तोपखाना और घुड़सवार सेना को मजबूत किया।डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स के खिलाफ उन्होंने लंदन तक अपील की, हालांकि असफल रहीं।उनकी वीरता ने पूरे भारत को प्रेरित किया। सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता “खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी” उन्हें अमर बना गई। ब्रिटिश जनरल ह्यूग रोज ने उन्हें “सभी भारतीय नेताओं में सबसे खतरनाक और सभी योद्धाओं में एक मात्र मर्द” कहा।सुभद्राकुमारी चौहान द्वारा रचित ‘रानी लक्ष्मी बाई’ कविता से उद्धृत :-सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,बूढ़े भारत में भी आई फिर से नई जवानी थी,गुमी हुई आज़ादी की क़ीमत सबने पहचानी थी,दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी,चमक उठी सन् सत्तावन मेंवह तलवार पुरानी थी।बुंदेले हरबोलों के मुँहहमने सुनी कहानी थी।ख़ूब लड़ी मर्दानी वह तोझाँसी वाली रानी थी॥कानपूर के नाना की मुँहबोली बहन ‘छबीली’ थी,लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,नाना के संग पढ़ती थी वह, नाना के संग खेली थी,बरछी, ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी,वीर शिवाजी की गाथाएँउसको याद ज़बानी थीं।बुंदेले हरबोलों के मुँहहमने सुनी कहानी थी।ख़ूब लड़ी मर्दानी वह तोझाँसी वाली रानी थी॥ कौशल निवेदन किया कि महिलाओं को झांसी की रानी की तरह राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए जय हिंद जय भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *