बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी ने संस्थापक दिवस पर एसएएआर के दूसरे संस्करण का आयोजन।

Uncategorized

गुरुग्राम,: हीरो ग्रुप की पहल, बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी (BMU) ने अपने संस्थापक दिवस समारोह के अंतर्गत SAAR शोकेस ऑफ एक्शन, अचीवमेंट एंड रिफ्लेक्शन (कार्यों, उपलब्धियों और आत्मचिंतन की प्रस्तुति) के दूसरे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. बृज मोहन लाल मुंजाल को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग जगत, सरकार, शिक्षा, परोपकार और कला के क्षेत्र से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों और विचारकों ने भाग लिया।
SAAR 2026 में बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी ने श्री उज्ज्वल मुंजाल, प्रबंध निदेशक, रॉकमैन इंडस्ट्रीज एवं उपाध्यक्ष, हीरो इलेक्ट्रॉनिक्स का मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) का विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वागत किया।
SAAR 2026 का एक प्रमुख आकर्षण SAARANSH रहा, जिसके अंतर्गत “आवागमन के भविष्य की नई परिकल्पनाः प्रौद्योगिकी, समावेशन और सामाजिक प्रभाव” विषय पर एक विशेष नेतृत्व परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस बंद-द्वार सत्र में 16 संगठनों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आवागमन से जुड़ी उन चुनौतियों की पहचान की, जिनका समाधान उद्योग जगत और शिक्षण संस्थान मिलकर तलाश सकते हैं। बॉश के सहयोग से तथा एसोचाम की सहभागिता में आयोजित इस परिचर्चा की अध्यक्षता गुरूशरण ढिल्लों, निदेशक, ई-मोबिलिटी, कस्टमाइज्ड एनर्जी सॉल्यूशंस ने की, जबकि इसकी सह-अध्यक्षता डॉ. दविंदर सिंह, उपाध्यक्ष रणनीति एवं विकास, बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी ने की।
मारुति सुजुकी, बॉश, हाईवे रूप प्रिसिजन टेक्नोलॉजी, पीवीएनए ग्रुप (पद्मिनी वीएनए), एसोचाम , रॉकमैन, एथर, स्पार्क मिंडा, CSRBOX, हाइड्रोकार्बन सेक्टर स्किल काउंसिल, संधार टेक्नोलॉजीज, जेबीएम ग्रुप, वेकोमोकॉन टेक्नोलॉजीज और यूनो मिंडा के प्रतिनिधियों ने आवागमन से जुड़ी विशिष्ट चुनौतियां प्रस्तुत कीं।
इन चुनौतियों पर बीएमयू के संकाय सदस्य और विद्यार्थी शोध एवं संयुक्त परियोजनाओं के माध्यम से काम करेंगे। इन चर्चाओं के आधार पर एसोचाम के सहयोग से एक विस्तृत शोध दस्तावेज भी तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *