
दिल्ली के प्रसिद्ध व्यापारिक क्षेत्र गांधी नगर में स्थित द ओरिएट यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गांधी नगर रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन द्वारा ‘बिजनेस आइकॉन अवॉर्ड 2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित व्यापारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और गांधी नगर के प्रमुख व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री रहीं, जिन्होंने गांधी नगर रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन के प्रेस्टिज मेंबरों को मंच पर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाग्यश्री ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी नगर का रेडिमेड व्यापार देश के वस्त्र उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और यह व्यापारिक समुदाय ‘मेक इन इंडिया’ को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने गांधी नगर के व्यापारियों की मेहनत, दूरदर्शिता और संगठित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यहां के व्यापारी न केवल देश के बाजार को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि भारतीय उत्पादों को नई पहचान दिला रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अतिथियों और व्यापारियों को खूब आनंदित किया। कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा और मनोरंजन का सुंदर समावेश किया।
इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए बड़े व्यापारियों का गांधी नगर रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन की ओर से हार्दिक स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग, व्यापारिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
कार्यक्रम के संरक्षक पंकज जैन भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने व्यापारिक समाज की एकजुटता तथा गांधी नगर के व्यापारिक विकास के लिए एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रेस्टिज मेंबरों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक गोयल (Hello Brother), अमित जैन, (Sangita Hosiery) सौरभ जैन (एयरवाइज), राजेश सरावगी (SSS), सुनील कुमार जैन (Honesty) पियूष इजारू (शर्ट), अमित गोयल (फुल टॉस), मयंक चमाडिया (Marwari Textile) तथा किशन अग्रवाल (राधे-राधे) सहित अनेक प्रतिष्ठित सदस्यों ने अपने पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।
गांधी नगर रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन के सभी प्रेस्टिज मेंबरों और सदस्यों के सामूहिक सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल गांधी नगर के व्यापारिक समाज की एकता और शक्ति को प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि संगठित प्रयासों से व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
यह कार्यक्रम गांधी नगर रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन के लिए गर्व का विषय रहा और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापारियों को प्रोत्साहित करने तथा उद्योग जगत को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया गया।

