ऊर्जा मंत्री ने गांधी नगर में Smart Pad Mounted Substation का उद्घाटन किया तथा “Solarize East” अभियान का शुभारंभ किया।

Uncategorized

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री श्री आशीष सूद ने बिजली व्यवस्था को स्मार्ट, आधुनिक और पर्यावरण हितैषी बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण ऊर्जा पहलों का शुभारंभ किया।

हमारा लक्ष्य केवल बिजली उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि Reliable, Affordable, Smart और Green Power सुनिश्चित करना है— श्री सूद

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री श्री आशीष सूद ने आज पूर्वी दिल्ली में बिजली अवसंरचना के आधुनिकीकरण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में दो महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया। उन्होंने गांधी नगर में अत्याधुनिक Smart Pad Mounted Substation का उद्घाटन किया तथा “Solarize East” अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को Rooftop Solar से जोड़ना है।

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, विधायकगण, पार्षदगण, Resident Welfare Associations (RWAs) के प्रतिनिधि, Housing Societies के सदस्य, BYPL के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक और दूरदर्शी योजना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि केवल एक वर्ष में ₹1,427 करोड़ का Power Sector Capex निवेश किया गया है, जिसका उद्देश्य न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करना है, बल्कि भविष्य की बढ़ती ऊर्जा मांग के लिए मजबूत आधार तैयार करना भी है।

उन्होंने कहा कि इस निवेश के माध्यम से Transmission एवं Distribution Network को सुदृढ़ किया जा रहा है, नए Substations स्थापित किए जा रहे हैं, पुराने बिजली ढांचे का आधुनिकीकरण किया जा रहा है तथा Smart Technologies को तेजी से अपनाया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस वर्ष दिल्ली में 8,748 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक Peak Power Demand दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद दिल्लीवासियों को किसी बड़े पावर कट का सामना नहीं करना पड़ा। यह सरकार की दूरदर्शी योजना, DISCOMs की क्षमता, इंजीनियरों की मेहनत और मजबूत बिजली व्यवस्था का प्रमाण है।

श्री सूद ने यह भी कहा कि किसी भी आधुनिक शहर के विकास की सबसे मजबूत नींव उसकी बिजली व्यवस्था होती है। उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, Digital Services तथा आम नागरिकों का दैनिक जीवन निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति पर निर्भर करता है। इसलिए दिल्ली सरकार बिजली क्षेत्र को अधिक Modern, Smart, Green एवं Future-Ready बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

श्री सूद ने कहा दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल बिजली उपलब्ध कराना नहीं है। हमारा लक्ष्य है—Reliable Power, Affordable Power, Smart Power और अब Green Power उपलब्ध कराना।

गांधी नगर में स्थापित 2*1000 KVA Smart Pad Mounted Substation के बारे में उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भूमि की सीमित उपलब्धता को देखते हुए ऐसे आधुनिक समाधान समय की आवश्यकता हैं। लगभग 80 प्रतिशत कम स्थान में स्थापित यह Substation शहरी क्षेत्रों के लिए एक अभिनव मॉडल प्रस्तुत करता है।

उन्होंने बताया कि SCADA जैसी आधुनिक तकनीक से लैस यह व्यवस्था बेहतर Monitoring, तेज़ Fault Restoration तथा अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में दिल्ली के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी ऐसे समाधान अपनाए जाएंगे।

पी एम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत “Solarize East” अभियान का उल्लेख करते हुए श्री सूद ने कहा कि पूरी दुनिया स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रही है और भारत इस परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के नागरिकों के सामने एक नया दृष्टिकोण रखा है, जिसमें नागरिक केवल बिजली के उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा के उत्पादक भी बनें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले केवल बिजली खरीदें ही नहीं, बल्कि बिजली का उत्पादन भी करें और आवश्यकता से अधिक बिजली को Grid में देकर अतिरिक्त आय भी अर्जित करें। यही दिल्ली और भारत की Energy Self-Reliance का मार्ग है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि “Solarize East” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सरकार, समाज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिक कल्याण समितियों (RWAs), उपभोक्ताओं तथा Solar Partners के सामूहिक सहयोग का एक सशक्त मंच है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक रूफटॉप सोलर के लाभ, सरकारी सहायता Net Metering तथा Installation संबंधी जानकारी सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचाना है।

श्री सूद ने विश्वास व्यक्त किया कि “Solarize East” दिल्ली में Rooftop Solar Capacity बढ़ाने, स्वच्छ ऊर्जा को जन-आंदोलन बनाने तथा भारत के Energy Transition के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रारंभिक चरण में यह अभियान दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चलाया जाएगा तथा लोगों की सकारात्मक भागीदारी और प्रतिक्रिया के आधार पर इसका BYPL के अन्य Distribution Areas तक भी विस्तार किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन दोनों पहलों के माध्यम से दिल्ली की बिजली व्यवस्था को अधिक स्मार्ट , आधुनिक और पर्यावरण हितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बिजली वितरण प्रणाली अधिक सक्षम बनेगी तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *