अमर शहीद जुब्बा साहनी की शहादत दिवस मनाई गई, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ फुका था बिगुल : राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी।

बिहार पटना ब्यूरो : राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पटना में 11मार्च को अमर शहीद जुब्बा सहनी की शहादत दिवस मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत चैनपुर ग्राम में एक अत्यंत निर्धन मल्लाह परिवार में 1906 ई में हुआ था। 16 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मीनापुर थाने के ब्रिटिश इंचार्ज लियो वालर को जिंदा जला दिया था। जिसके कारण इनको 11 मार्च 1944 को भागलपुर सेंट्रल जेल में इनको फांसी दे दी गई थी। हम अपने पार्टी की ओर से भारत सरकार से मांग करते हैं कि इनको भारत रत्न की उपाधि दिया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार, बालेश्वर राम , रीता देवी,रामसेवक बिंद, संजय कुमार यादव , विजेंद्र राम, प्यारेलाल,मानिकचंद सहनी, सचिन सहनी, प्रभात वर्मा, अतुल कुमार, बजरंगी यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top