आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में शुरू किया नया आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 सेंटर

Uncategorized

10,150 वर्ग फुट में फैले सेंटर में 14 क्लासरूम, एक शिफ्ट में 700 विद्यार्थियों के पढ़ने की क्षमता

  1. जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टी, स्मार्ट टेस्टिंग और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पर जोर

Delhi, October 19, 2026: देश की प्रमुख टेस्ट प्रिपरेशन संस्थाओं में शामिल आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर-IV में अपने नए आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर की शुरुआत का उद्देश्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करना और विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराना है।

सेंटर का उद्घाटन पारंपरिक पूजा और हवन के साथ हुआ। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ मीडिया के सदस्य भी मौजूद रहे।

10,150 वर्ग फुट क्षेत्र में बने इस सेंटर में 14 क्लासरूम हैं और यहां एक शिफ्ट में करीब 700 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। सेंटर में आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 प्रोग्राम के तहत जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिटसैट (BITSAT) और विभिन्न राज्यों की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0: बेहतर तैयारी और प्रदर्शन पर जोर

अक्टूबर 2026 में देशभर में शुरू किया गया आकाश इनविक्टस-इंजीनियरिंग 2.0 प्रोग्राम इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसका फोकस विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को बेहतर बनाने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए तैयार करना है। इस प्रोग्राम के छह प्रमुख आधार हैं परिणाम-केंद्रित पढ़ाई, अनुभवी और बेहतर परिणाम देने वाली फैकल्टी, शोध पर आधारित अध्ययन सामग्री, स्मार्ट टेस्टिंग और विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण, प्रगति का स्पष्ट रोडमैप और कक्षा से बाहर भी निरंतर मार्गदर्शन।

प्रोग्राम के तहत नए पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयार अध्ययन सामग्री और नियमित टेस्ट की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी मजबूतियों को पहचान सकेंगे, पढ़ाई में आने वाली कमियों को समझ सकेंगे और सुधार की जरूरत वाले विषयों पर अधिक ध्यान दे सकेंगे। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भी पढ़ाई में प्रगति और लक्ष्य हासिल करने के लिए जरूरी प्रयासों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

क्लासरूम में पढ़ाई के अलावा विद्यार्थियों को लगातार मेंटरशिप, डाउट सपोर्ट और जोसा (JOSAA) काउंसलिंग से जुड़ा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के विभिन्न चरणों में सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 के तहत विद्यार्थियों की सीखने की जरूरतों और शैक्षणिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए चार बैच बनाए गए हैं- ऐस (Ace), अचीवर (Achiever), एक्सेलरेटर (Accelerator) और एपेक्स (Apex)। इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करना है।

इस अवसर पर आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के चीफ एकेडमिक एंड बिजनेस हेड डॉ. यश पाल ने कहा, “लाजपत नगर में आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 सेंटर की शुरुआत दक्षिणी दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इनविक्टस प्रोग्राम में अनुभवी फैकल्टी, शोध-आधारित अध्ययन सामग्री, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण और निरंतर मार्गदर्शन को एक व्यवस्थित शैक्षणिक ढांचे के तहत जोडा गया है। इस सेंटर के माध्यम से हमारा प्रयास विद्यार्थियों को उनके इंजीनियरिंग के सपनों को पूरा करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है।”

आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 प्रोग्राम को देशभर में आकाश की शाखाओं में लागू किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मौजूदा विद्यार्थियों से की गई है, जिसके बाद संस्थान में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी इससे जोड़ा जा रहा है। प्रोग्राम की शैक्षणिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों व अभिभावकों को परिचित कराने के लिए विभिन्न शाखाओं में ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

लाजपत नगर में नए सेंटर की शुरुआत के साथ एईएसएल का उद्देश्य दक्षिणी दिल मजबूत करना तथा इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सु कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *