अल्मा लेज़र्स ने भारत में लॉन्च किया ‘अल्मा हार्मनी™’, आधुनिक एस्थेटिक उपचारों को मिलेगी नई दिशा

Uncategorized

नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026: ऊर्जा-आधारित मेडिकल एस्थेटिक तकनीकों के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी कंपनी अल्मा लेज़र्स ने भारत में अपना नवीनतम मल्टी-एप्लिकेशन प्लेटफॉर्म अल्मा हार्मनी™ लॉन्च किया। इस अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष मीडिया कार्यक्रम में देश के प्रमुख त्वचा विशेषज्ञों, एस्थेटिक चिकित्सकों, उद्योग विशेषज्ञों तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारत में नॉन-इनवेसिव (बिना सर्जरी वाले) एस्थेटिक उपचारों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में मरीज कम रिकवरी अवधि वाले प्रभावी उपचार चाहते हैं, वहीं क्लीनिक भी ऐसी आधुनिक तकनीकों की तलाश में हैं जो बेहतर परिणाम देने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के उपचारों के लिए उपयुक्त हों।
अल्मा हार्मनी™ एक ऐसा उन्नत प्लेटफॉर्म है, जिसे लेज़र और लाइट-आधारित विभिन्न तकनीकों को एक ही सिस्टम में समाहित करके विकसित किया गया है। इसके माध्यम से स्किन रीजुवनेशन, मुंहासों एवं उनके निशानों का उपचार, पिग्मेंटेशन, वैस्कुलर लीज़न, टैटू हटाना, स्थायी हेयर रिडक्शन तथा स्किन रिसर्फेसिंग जैसे अनेक उपचार किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर श्री मनोज गोगिया, डायरेक्टर – सेल्स एंड सर्विस, अल्मा लेज़र्स ने कहा,
“भारत आज एस्थेटिक मेडिसिन के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे बाज़ारों में से एक है। आज के चिकित्सकों को ऐसी तकनीक की आवश्यकता है जो विश्वसनीय, उपयोग में सरल और उनकी दैनिक क्लिनिकल प्रैक्टिस में सहजता से शामिल हो सके। अल्मा हार्मनी™ को इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, ताकि विभिन्न प्रकार की त्वचा पर सुरक्षित एवं उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकें।”
डॉ. रोहित बत्रा, एमडी, डर्मावर्ल्ड स्किन एंड हेयर क्लिनिक ने कहा,
“एस्थेटिक उपचारों में हमेशा ऐसी मशीनों का चयन करना चाहिए जिन्हें वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त हो और जिनकी विश्वसनीयता समय के साथ सिद्ध हो चुकी हो। अल्मा हार्मनी एक परिणाम-आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसने वर्षों के विकास के बाद लगातार बेहतरीन और भरोसेमंद परिणाम दिए हैं।”
अल्मा हार्मनी™ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह अनेक ऊर्जा-आधारित तकनीकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। इससे चिकित्सकों को अलग-अलग मशीनों में निवेश किए बिना कई प्रकार के उपचार करने की सुविधा मिलती है। इसके अतिरिक्त इसका उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस, एर्गोनोमिक एप्लीकेटर्स तथा कस्टमाइज़्ड ट्रीटमेंट प्रीसेट्स क्लिनिक के दैनिक कार्य को अधिक सरल और प्रभावी बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इस तकनीक का लाइव प्रदर्शन देखा तथा विशेषज्ञों से बातचीत कर यह जाना कि किस प्रकार यह प्लेटफॉर्म प्रत्येक मरीज की आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करने में चिकित्सकों की सहायता करता है।
अल्मा हार्मनी™ को इस प्रकार विकसित किया गया है कि यह विभिन्न प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार में मरीजों को अधिक आराम, कम रिकवरी समय और बेहतर क्लिनिकल परिणाम प्रदान कर सके। यह विभिन्न स्किन टाइप्स के लिए उपयुक्त है तथा चिकित्सकों और मरीजों—दोनों के अनुभव को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।
इस लॉन्च के साथ अल्मा मेडिकल भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा। कंपनी देशभर के प्रमुख शहरों में त्वचा विशेषज्ञों, एस्थेटिक क्लीनिकों और स्वास्थ्य संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करने के साथ-साथ चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण एवं क्लिनिकल एजुकेशन कार्यक्रमों का भी विस्तार करेगी।
अल्मा लेज़र्स के बारे में
अल्मा लेज़र्स ऊर्जा-आधारित मेडिकल एवं एस्थेटिक तकनीकों के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी कंपनी है। 25 से अधिक वर्षों के नवाचार और 90 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति के साथ कंपनी डर्मेटोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और एस्थेटिक मेडिसिन के लिए अत्याधुनिक समाधान विकसित करती है। विश्वभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित उपचार प्रदान करने के लिए इसकी तकनीकों पर भरोसा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *