
स्वामी विवेकानन्द कहते थे की गीता पढने से पहले युवा फ़ुटबाल खेलें: खोसला
क्रिकेट के मुकाबले फ़ुटबाल को सर्वाधिक प्रोत्साहन दिया जाये
11 जनवरी 2026 , योगेश्वर देवी दयाल महामंदिर , तिलक नगर , नई दिल्ली – आज यहाँ स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रिय सैनिक संस्था की NCR इकाई एवं श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट की और से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पावन चिंतन धारा आश्रम दोहाई गाज़ियाबाद के संस्थापक प्रोफ़ेसर ( डा ) पवन सिन्हा गुरु जी ने कहा की स्वस्थ शरीर ही अध्यात्म की और जा सकता है |उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के अमेरिका और कोलकाता के संस्मरण सुनाए । उन्होंने कहा स्वामी जी के राष्ट्रवादी चरित्र पर अधिक चर्चा नहीं हुई है । उन्होंने स्वामी जी के स्वास्थ और दिनचर्या पर विस्तृत जानकारी दी ।राष्ट्रीय सैनिक संस्था के NCR के संयोजक श्री राजीव जोली खोसला और गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने बताया की जो भी बड़ा बना है उसे शिक्षा ग्रहण में सब्सिडी लोगों के द्वारा दिए गए टेक्स से आती है ( डाएरेक्ट और इनडायरेक्ट ) | टैक्स गरीब भी देता है । नमक पर भी टैक्स है । इसलिए विवेकानंद जी ने कहा था की जो जितना सक्षम है उसकी उतनी अधिक जिम्मेदारी है गरीबों की मदद की ।

स्कोडा ग्रुप के वरिष्ट सलाहकार श्री राजन छिब्बर ने कहा की अब समय बदल चूका है | भारत के लोग अब 1947 के समय के कम पढ़े लिखे लोग नहीं रहे है | उनके हाथ में स्मार्ट मोबाइल है और वो टेलीविजन देखते है | उन्हें अपने भ्रष्ट नेताओं और अभिनेताओं के आचरण और भाषण का पता चलता रहता है | उनमे विश्लेषण करने की क्षमता भी विकसित हो चुकी है | छोटे छोटे देश फ़ुटबाल में वर्ल्ड कप तक पहुँच रहे है और 140 करोड़ वाला देश लाइन में ही नहीं है | जिम्मेदार कौन ?
राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने स्वामी विवेकानंद के फ़ुटबाल खेलने के सुझाव को आगे बढाने के लिए कहा की हम देश के गौरव सेनानी और देश भक्त नागरिक मांग करते है की क्रिकेट के मुकाबले फ़ुटबाल को प्रोत्साहन दिया जाए | हमारे देश में फ़ुटबाल की बजाय क्रिकेट को महत्व दिया जाता है | क्या विडंबना है ? क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम है | क्या हम आज भी किसी की संयुक्त संपत्ति है ? क्रिकेट इतना ही अच्छा खेल है तो रूस और चाइना इसे क्यों नहीं खेलते ? क्रिकेट भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है | डिप्टी रजिस्ट्रार और तहसील ऑफिस में भी इतना भ्रटाचार नहीं होता होगा जितना क्रिकेट एसोसियेशन में है और यहाँ तो व्यभिचार भी है | एक सिपाही होने के नाते मेरा खून खोलता है की क्या पाकिस्तान से केवल मेरी दुश्मनी है की मैं उससे लड़ूं जबकि क्रिकेटर और फिल्म जगत एक दूसरे से गले मिले | श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश चंद गोयल जी ने बताया की फुटबॉल जैसे खेल को खेलने के लिए पूर्ण एकाग्रता, अनुशासन और “वर्तमान क्षण में मौजूद रहने” की आवश्यकता होती है जो सफलता की पहली सीढी है |
राष्ट्रिय सैनिक संस्था के दिल्ली प्रदेश के संयोजक श्री वेद प्रकाश जी और उनकी पत्नी श्रीमती सपना प्रकाश जी ने अपने विचार रखे और अतिथियों का अभिनन्दन किया |
धार्मिक गुरु श्री अवतार सिंह जी ने कहा की हम लोगों को ज्ञान देते है और लोग ज्ञान का इस्तेमाल करके धर्म को बांटने का हथियार बना लेते है | इस प्रक्रिया को रोकने के लिए विवेकानन्द जी का अध्ययन करना आवश्यक है | क्योंकि वो युनिवर्शल रिलिजन की बात करते थे !(OSVI)हेल्थकेयर सेंटर द्वारा स्वास्थ्य जांच शिवर लगाया गया जिसमें डॉ प्रखर सिंह और साथ में मोहित कुमार ने आए हुए राष्ट्रभक्तों की स्वास्थ्य की जांच भी की और कहा कि कहीं पर भी स्वास्थ्य जांच शिवर निशुल्क लगाना हो तो हम सेवाएं दे सकते हैं|इस अवसर पर राष्ट्रिय सैनिक संस्था की दिल्ली इकाई की महिला अध्यक्षा श्रीमती उर्वशी वालिया, सुरेंद्र पुष्करणा संगीतकार, त्रिवेणी जादौन , श्री महेश जैन , श्री पुष्कर बिष्ट , गौरव सेनानी चंदन सिंह , गणेश दत्त , राजेन्द्र त्रिपाठी , लाइन क्लब की सम्पूर्ण प्रशासनिक समिति , श्री मधु सुधन जी , श्री संजय शर्मा जी , श्री पवन कुमार जी, सुखमनी सेवा ट्रस्ट से राजू रहेजा, रोशनी रहेजा, सतीश कुमार, गोपाल जी, कुणाल जी, अजय राजपूत ,माली राजेश कुमार, विश्व के पहले सरदार जादूगर जितेंद्र सिंह बब्बर सहित अन्य गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे! राजीव जोली खोसला द्वारा स्वामी विवेकानंद जी और गुरु पवन सिंह जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर तुलसी के पौधे दिए गए जय हिंद जय भारत।

