सभी ऑब्जर्वरों की विशेष जिम्मेदारी होगी कि क्षेत्र में अलग थलग पड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थकों से व्यक्तिगत रुप से मिलकर उन्हें घर से बाहर निकालकर संगठन में सक्रिय रुप से जोड़े -देवेंद्र यादव


नई दिल्ली, 27 जून 2026- संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर पर कांग्रेस विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने और संगठन को अधिक मजबूती देने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी और विधानसभा आब्र्जवरों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी निगम चुनावों के मद्देनजर सभी विधान सभा आब्र्जवरों से अगले 15 दिनों में प्रत्येक वार्ड से 3 नाम मांगे है, जिसमें एक महिला, एक एस.सी और एक जनरल कैटेगरी को होना चाहिए।  


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रदेश महासचिव संगठन एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज, प्रदेश प्रशासनिक प्रभारी श्री जतिन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार,  प्रदेश उपाध्यक्ष सी.पी. मित्तल, तस्वीर सौलंकी, महासचिव पी0के0 मिश्रा, श्री गौरी शंकर शर्मा, प्रेरणा सिंह, सतेन्द्र शर्मा, भूपेश यादव, लोकेन्द्र चौधरी, दीपक भारद्वाज, मिर्जा जावेद अली, विनित यादव, धर्मपाल चंदेला, मीर सिंह,  अमीर सिंह मीन और किक्की संधू मुख्य रुप से मौजूद थे।


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने साफ निर्देश दिए कि लोकसभा और जिला प्रभारी को बेहतर कोआर्डिनेशन बनाकर करने के निर्देश भी देते हुए कहा कि ब्लाॅक कांग्रेस की मासिक बैठकों में जिला व ब्लाक पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में सभी आब्र्जवरों को प्रत्येक वार्ड में हर बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की संगठन के प्रति गतिविधियों पर सम्पूर्ण निगरानी करने के निर्देश दिए कि हर बूथ को मजबूत करने के लिए सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों और सेक्टर इंचार्ज को एकजुट होकर काम करें।


बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने लोकसभा, जिला और विधानसभा आब्र्जवरों को सभी 14 जिलों की कार्यकारिणी, मंडलम अध्यक्षों, सेक्टर इंचार्ज और बीएलए-2 की सूची उपलब्ध कराई गई ताकि सभी 70 विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों तक पहुॅचा जा सके।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और जन नायक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के संगठन को हर स्तर तक मजबूत करने प्रयासों और मार्गदर्शन पर सभी 14 जिला अध्यक्षों, 258 ब्लाॅक अध्यक्षों की सफल नियुक्ति करने के बाद सभी विधानसभाओं में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियों के तहत 509 मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ती करने का काम भी सम्पूर्ण कर संगठन को नई शक्ति देने का काम है। मंडलम अध्यक्ष सेक्टर इंचार्ज के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 के साथ अधिक सक्रियता पूर्वक काम करेंगे।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि सभी आब्र्जवरों की विशेष जिम्मेदारी यह भी होगी कि क्षेत्र में अलग थलग पड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक जिन्हें यह लगता है कि उन्हें कोई पूछता नही, उनसे व्यक्तिगत रुप से मिलकर उन्हें घर से बाहर निकालने का काम करना होगा। ऐसे अनुभवी लोगों को यह समझाना होगा कि आप संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हो और आपके क्षेत्र में काम करने से पार्टी को नई जान मिलेगी। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों में अभी समय है, लेकिन हमें अभी से चुनाव जीतने की रणनीति पर काम करना होगा, जिसके लिए हमने सभी 13000 के लगभग बूथों पर बीएलए-2 की सफल नियुक्ति कर भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ सभी जिलों में उन्हें ट्रेनिंग देने का आयोजन कर चुके है और संगठन की मजबूती के लिए आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं आगे बढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top