यूथ कांग्रेस का जंतर मंतर पर वोट चोर गद्दी छोड़ महा रैली

Uncategorized

BJP-RSS और चुनाव आयोग मिलकर जनादेश की लगातार चोरी कर रहे है, लेकिन कांग्रेस के सिपाही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डट कर खड़े रहेंगे: उदय भानु चिब।

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज जंतर मंतर पर वोट चोरी के खिलाफ “वोट चोर, गद्दी छोड़” विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ “वोट चोर, गद्दी छोड़” विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि BJP-RSS और चुनाव आयोग मिलकर जनादेश की लगातार चोरी कर रहे है, लेकिन कांग्रेस के सिपाही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डट कर खड़े रहेंगे। अब ये लड़ाई और तेज होगी, क्योंकि जनादेश की चोरी सबसे बड़ा देशद्रोह है। ‘वोट चोरी’ देश के संविधान पर हमला है, जो हमें अंबेडकर जी ने दिया। आज देश में बेरोजगारी और प्रदूषण है, क्योंकि मोदी ‘वोट चोरी’ करके सरकार चला रहे हैं। अगर ये ‘वोट चोरी’ नहीं करते तो इन्हें डर होता कि जनता इन्हें मिनटों में सरकार से बाहर कर देगी।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी लगातार लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। आज देश में जन-जन के बीच ‘वोट चोरी’ का मुद्दा है। चुनाव आयोग, मोदी सरकार के इशारे पर ‘वोट चोरी’ को अंजाम दे रहा है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू, विवेक जोशी BJP के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने इन चुनाव आयुक्तों को बचाने के लिए कानून बदल दिया, जिसमें ये कुछ भी करें, इन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता है, ये सत्य और असत्य के बीच लड़ाई है। हम सत्य को लेकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की सरकार को हिंदुस्तान से हटाकर ही रहेंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि हमारे नेताओं ने कल भाजपा को चुनौती दी है कि BJP एक बार बैलेट पेपर पर निष्पक्ष चुनाव लड़ ले। ये कभी नहीं जीत पाएंगे और ये बात BJP भी जानती है, इसलिए आज BJP को चुनाव आयोग की जरूरत है, क्योंकि उसके बिना नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते। हम चुनाव आयोग के इन तीन अधिकारियों के नाम नहीं भूलने वाले हैं, क्योंकि ये लोग लोकतंत्र पर वार कर रहे हैं। ये लड़ाई सत्य और असत्य कि है और हमें पूरा भरोसा है कि इस लड़ाई में जीत सत्य की ही होगी।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता गण राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे, पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया।

इस दौरान प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, कई प्रदेश अध्यक्ष गण और अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *